बस्ती। हरैया विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। यात्रा छावनी शहीद स्थल से प्रारंभ होकर राम जानकी मार्ग होते हुए अमर शहीद महाराजा जालिम सिंह किला अमोढ़ा में सम्पन्न हुई। यात्रा भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद, वंदे मातरम आदि नारों से गूंज उठी। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी रही। विधायक ने कहा कि भारतीय सेना ने दुश्मनों को सबक सिखाने का काम किया है और ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने आतंकियों के अड्डे नष्ट कर अदम्य साहस दिखाया है। उन्होंने कहा कि अब कोई भी दुश्मन देश को आंख दिखाने का साहस नहीं कर सकता। कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब देकर यह साबित कर दिया है कि भारत अपनी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सजग है और किसी से डरता नहीं। उन्होंने कहा भारतीय सेना का शौर्य और बलिदान देश के प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व की बात है। ऑपरेशन सिंदूर जैसी सैन्य कार्यवाहियां हमें यह एहसास कराती हैं कि हमारी सीमाएं सुरक्षित हाथों में हैं। यह तिरंगा यात्रा भारतीय सैनिकों के सम्मान की एक छोटी-सी अभिव्यक्ति है।

No comments:
Post a Comment