बस्ती। पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा भारतीय पर्यटकों की धर्म पूँछकर की गई हत्या के विरोध में और सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के प्रति भारतीय सेना और भारत सरकार की कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए आर्य समाज और आर्य वीर दल द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जो स्वामी दयानंद विद्यालय सुरतीहट्टा बस्ती से प्रारंभ होकर करुवा बाबा रेलवे स्टेशन से होते हुए पुन: विद्यालय पर आकर समाप्त हुई। इस तिरंगा यात्रा में बच्चे भारत माता की जय, वंदे मातरम और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इस समय लोगों के चेहरे पर उत्साह और वीरता के भाव स्पष्ट दिखाई दे रहे थे। सबके भीतर भारतीय सेना के लिए उत्साहवर्द्धन और पाकिस्तान और आतंकवादियों के लिए आक्रोश था। प्रधानाध्यापक आदित्य नारायण गिरी के नेतृत्व में यज्ञ कराते हुए योगाचार्य गरुण ध्वज पाण्डेय ने लोगों में वेदमंत्रों के माध्यम से वीरता और गौरव के भाव भरे।
इस अवसर पर ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि आतंकवादियों को जवाब देने के लिए भारतीय सेना निरंतर कार्य कर रही है। आर्य समाज आर्य वीर दल के चरित्र निर्माण शिविरों के माध्यम से देश के युवक युवतियों में देश सेवा के भाव भर रहा है और आगे भी भरता रहेगा। आर्य वीर दल बस्ती के संरक्षक वेद कुमार आर्य और भारतीय शिक्षा बोर्ड के पूर्वी उत्तर प्रदेश के समन्वयक डॉ वीरेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि हमें अपने देश की ओर उठने वाली हर आवाज को अपने शौर्य से समाप्त कर देना है। इसके लिए हमे आपसी भेदभाव भूलकर देश के लिए जीना चाहिए।
कार्यक्रम में शिव श्याम योग शिक्षक भारत स्वाभिमान, उपेंद्र आर्य, जे पी चौबे प्रबंधक संत नारायण पब्लिक स्कूल भरौली बाबू, आचार्य देवव्रत आर्य मंडलपति आर्य वीर दल, राम तनय प्रशिक्षक आर्य वीर दल बस्ती, दिनेश मौर्य, अरविंद श्रीवास्तव, अनूप कुमार त्रिपाठी, अनीशा मिश्रा, प्रीति रावत, अंशिका पाण्डेय, शिवांगी गुप्ता, अपूर्वा चतुर्वेदी, महक मिश्रा सहित विद्यालय के बालक बालिकाओं ने हिस्सा लिया।
No comments:
Post a Comment