<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, April 22, 2025

स्वस्थ जीवन के लिए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण जरूरी - अजय सिंह


बस्ती। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर हर्रैया कस्बे में स्थित गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी के प्रांगण में प्रधानाचार्य सुभाष चन्द्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक अजय सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके किया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति द्वारा उपलब्ध संसाधनों के दुरुपयोग से हम सभी का जीवन खतरे में आ गया है। लगातार जंगलों की कटाई से एक तिहाई जंगल खत्म हो गए। वर्तमान में हवा, पानी सब दूषित हैं। जिससे निरन्तर रोग बढ़ रहे हैं और लोग असमय मृत्यु के शिकार हो रहे हैं। इसलिए स्वस्थ जीवन के लिए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण जरूरी है। पर्यावरण असंतुलन के कारण धरती से हजारों प्रजातियां खत्म हो गई और कई हजार प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को पानी बचाने, प्लास्टिक का उपयोग न करने, केमिकल युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से बचने, कचरे का प्रबंधन आदि का संकल्प लेना आवश्यक है। प्रधानाचार्य ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन के कारण ही हम सभी को विभिन्न प्रकार की आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। हम लोग प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के बजाय अपनी सुख सुविधाओं के लिए लगातार प्रकृति का दोहन कर रहे हैं जो कि चिंता का विषय है। कार्यक्रम का संचालन दिनेश पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर रवीश कुमार मिश्र, राना सिंह, भरत सिंह, निर्मल सिंह, शिवम पाण्डेय, विराट तिवारी, विनोद गुप्ता, पंकज सिंह, संतोष श्रीवास्तव, राम नरेश शर्मा, सुधीर पाठक, दिनेश कुमार मिश्र, अमरेश पाण्डेय, सत्येंद्र सिंह, कैलाश तिवारी, दीपक यादव, धनवंत शुक्ल, पवन मिश्र, शिव राम पटेल, कृष्णमोहन, राकेश यादव, सत्यनारायण, अंजू श्रीवास्तव संध्या त्रिपाठी, पूनम सिंह, श्रद्धा त्रिपाठी, सिमरन सिंह, अंजली सिंह, बीनू पाण्डेय, अमित कुमार मिश्र, सपना सिंह, मुस्कान यादव, सोनी शुक्ला, वर्तिका श्रीवास्तव, वंदना विश्वकर्मा, अलगू प्रसाद, अनीता सिंह, संयोगिता श्रीवास्तव, निहारिका सिंह, पद्मा मिश्रा, निधि पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages