गोरखपुर। समाजवादी पार्टी द्वारा बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के अपमान के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी महानगर एवं जिला द्वारा अंबेडकर चौक निकट दीवानी कचहरी के सामने बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद रवि किशन, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव व जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी उपस्थित रहे।
समाजवादी पार्टी लगातार बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर जी का अपमान करती रही है और दलित उत्पीड़न का भी सपा का पुराना इतिहास रहा है। समाजवादी पार्टी ने बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र से आधा चेहरा काटकर अखिलेश यादव का जोड़कर बाबा साहेब का अपमान किया है।
समाजवादी पार्टी द्वारा किया यह कृत्य घोर निंदनीय है। बाबा साहेब का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सपा द्वारा बाबा साहेब के अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला व महानगर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अनूसूचित मोर्चा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय गोरखपुर पर बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष उपस्थित होकर विरोध प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव, जिलाअध्यक्ष जनार्दन तिवारी, सांसद रविकिशन शुक्ला , महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता व पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, अनूसूचित आयोग बेचन राम, प्रदेश उपाध्यक्ष अनूसूचित मोर्चा अनुराग मझवार, अनूसूचित मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री अमृतलाल भारती, महानगर अध्यक्ष अनूसूचित मोर्चा कृष्ण कुमार, शशिकांत सिंह, जितेन्द्र चौधरी जीतू, जिलाध्यक्ष अनूसूचित मोर्चा हरिकेश पासवान , बृजमोहन, अनूसूचित वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष बेचन राम, जिला उपाध्यक्ष हरिकेश राम त्रिपाठी, मनोज शुक्ला, छोटेलाल मौर्य, जिला महामंत्री डा आर.डी सिंह, ब्रह्मनन्द शुक्ला, सदानंद शर्मा, रामानन्द यादव, राम उजागीर शुक्ला, अजय श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, अनुसूचित वर्ग के सदस्य बेचन राम , युधिष्ठिर सिंह, जिला मंत्री,राम उजागिर शुक्ल, सदानंद शर्मा, मंजू सिंह, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिकेश पासवान, रमेश कुमार, शहंशाह आलम, ब्लॉक प्रमुख, दिलीप यादव, शशिप्रताप सिंह, मुन्ना सिंह, मण्डल अध्यक्ष, इन्द्र कुमार निगम, अमित पांडेय, रवि प्रताप सिंह, विरु सिंह,राघवेन्द्र सिंह, विजय त्रिपाठी, संजय विश्वकर्मा, हरिनाथ गोला सिंह, ब्रिजेंद्र चतुर्वेदी, वेद पाण्डेय, फणिंद्र सिंह बबलू जिला व महानगर व अनूसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment