<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, February 2, 2025

आचार्य रामचन्द्र शुक्ल को पुण्य तिथि पर चित्रांश क्लब ने किया नमन


बस्ती । आचार्य रामचन्द्र शुक्ल को उनकी पुण्य तिथि पर याद किया गया। रविवार को चित्रांश क्लब वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय के संयोजन में क्लब पदाधिकारियों ने बड़े वन स्थित उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण करके नमन् करते हुये उनके योगदान पर विमर्श किया, क्लब के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय ने कहा कि ने कहा कि अगौना गांव में जन्में आचार्य शुक्ल हिन्दी साहित्य के उज्जवल नक्षत्र है। वे सदैव याद किये जायेंगे। युवा पीढी को आचार्य शुक्ल के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये।

 क्लब संस्थापक राजेश चित्रगुप्त और राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा वे जनपद के गौरव और विश्व हिन्दी साहित्य में आलोचना सम्राट है।

आचार्य शुक्ल को पुण्य तिथि पर नमन् करने वालों में मुख्य रूप से  क्लब के जिला महामंत्री शेषनारायण गुप्ता, ओम माथुर, दुर्गेश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, दुर्गेंद्र श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages