गोरखपुर। अगामी 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलने वाले संविधान गौरव अभियान के निमित्त बेनीगंज भाजपा कार्यालय पर महानगर गोरखपुर की कार्यशाला को मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष चिरंजीवी चौरसिया उपस्थित रहे। कार्यशाला अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने व संचालन महामंत्री व अभियान संयोजक अच्युतानंद शाही ने किया।
मुख्य अतिथि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि संविधान गौरव अभियान भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उत्सव स्वरूपीं अभियान है । अभियान के माध्यम से भारतीय संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों का प्रचार किया जाएगा।बाबासाहेब डॉक्टर अंबेडकर एक सच्चे राष्ट्रवादी थे जिन्होंने संविधान की आत्मा को परिभाषित किया । पिछले 75 वर्षों में कांग्रेस ने बाबा साहब को लगातार अपमानित किया है भाजपा ने हमेशा बाबा साहब और उनकी धरोहर को सम्मानित किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 का निरसन सबका साथ सबका विकास मूल मंत्र से सामाजिक उत्थान पंचतीर्थ के निर्माण के माध्यम से श्रद्धांजलि और समान नागरिक संहिता के समर्थक के रूप में उनकी दृष्टि को कार्यान्वित किया जा रहा है।
राजेश गुप्ता ने कहा कि हमारा संविधान हमारा अभिमान के भाव से इस अभियान को चलाया जाएगा। भारत के संविधान को निर्मित हुए 75 वर्ष हो रहे हैं इस अवसर पर संविधान के महत्वपूर्ण गौरव अभियान को एक उत्सव के रूप में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य भारत के संविधान में निहित मूल्यों का जन-जन तक लेकर जाना है संविधान महोत्सव के इस अभियान के द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद करके उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करना है। उन्होंने आगामी संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत 11 से 25 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे स्कूल, कॉलेज, शिक्षा संस्थान में हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर क्विज निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन, एवं 25 जनवरी को सभी बूथ एवं मंडल पर पार्टी के कार्यकर्ता व आमजन के साथ भारतीय संविधान के प्रस्ताव एवं नीति निर्देशक तत्व को पढ़ेंगे वह संक्षिप्त पर इस पर चर्चा करेंगे व बस्तियों में जनसंपर्क करेंगे। 12 से 15 जनवरी में गोष्ठी एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
कार्यशाला में अनुराग मझवार, शिव प्रसाद जायसवाल, ओमप्रकाश शर्मा, देवेश श्रीवास्तव, अच्युतानंद शाही, बृजेश मणि मिश्रा, रमेश प्रताप गुप्ता, शशिकांत सिंह,जितेन्द्र चौधरी जीतू, रणविजय शाही, वीरेंद्र पाण्डेय, आनंद अग्रहरी, अजय श्रीवास्तव, अमित कुमार श्रीवास्तव, सिद्धांतों घोष, विशाल गुप्ता अजय मणि त्रिपाठी, अष्टभुजा श्रीवास्तव,अमितेशवर पाण्डेय, चन्दपाल सिंह राही,सतसुकृत, अशोक गुप्ता, दयानंद शर्मा, सत्यार्थ मिश्रा, श्वेता श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार, रमेश प्रताप गुप्ता, समरेदु सिंह, अमृत लाल भारती, रणविजय सिंह मुन्ना, दिनेश जायसवाल, अनुपमा पांडे,रजुला रावत, शिवम पाण्डेय, समीर श्रीवास्तव, पदमा गुप्ता, महानगर पदाधिकारी गण, मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री गण , मंडल अध्यक्ष गण उपस्थित रहे l

No comments:
Post a Comment