<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 24, 2024

न्यायालयों में भगवान चित्रगुप्त मूर्ती स्थापना की श्री शिव पार्वती आध्यत्मिक सेवा ट्रस्ट ने की मांग

 


बस्ती। श्री शिव पार्वती आध्यात्मिक सेवा ट्रस्ट ने न्यायालयों में भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापित करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री को संबोधित जारी पत्र में यह कहा गया है कि कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय के प्रमुख पंकज भैया कायस्थ की मांग से सहमत होते हुए इस मांग का समर्थन करते हैं। भारतीय संस्कृति के अनुसार, न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त ही हैं। उनके पास सभी जीवों के कर्मों का लेखा-जोखा होता है वही सबको न्याय प्रदान करते हैं।  1 जुलाई को भारत सरकार ने न्यायालय की न्याय प्रणाली में कुछ धाराओं और नामों को इस आशय के साथ परिवर्तित किया था कि उनसे गुलामी के समय से चली आ रही अवधारणा बदल जाए।

ट्रस्ट के अध्यक्ष इंद्रभान सक्सेना ने जारी पत्र में कहा कि न्यायालय में रोमन देवी जस्टिशिया की मूर्ति आज भी प्रतीक के रूप में विराजमान है। उन्होंने कहा, हम भारतीयों के सनातन संस्कृति को स्थापित करने हेतु न्यायालयों में भगवान श्री चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापित करवाने में सहयोग और समर्थन की अपील करते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages