गोरखपुर। सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग गोरखपुर में पूर्व छात्र परिषद का गठन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की रूपरेख प्रस्तुत करते हुए विद्यालय के पूर्व छात्र परिषद प्रमुख आचार्य एस. एन. कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्या भारती का कार्य कई वर्षों से चल रहा है जिसके कारण सरस्वती शिशु / विद्या मन्दिर में पढ़े हुए छात्र बड़ी संख्या में समाज में प्रतिष्ठित हो चुके हैं। इन पूर्व छात्रों से सतत संपर्क बना रहे, इस उद्देश्य से विद्या भारती के सभी विद्यालयों में एवं प्रांतीय स्तर पर ‘पूर्व छात्र परिषदों’ का संगठन सक्रिय है। इससे उनके संस्कारों का तो पुनर्जागरण होता ही है, साथ ही विद्या भारती के अनेक सेवा प्रकल्पों में उनकी व्यक्तिगत तथा आर्थिक रूप में सक्रिय सहभागिता रहती है।
पूर्व छात्र परिषद में जिनका चयन हुआ है। वह इस प्रकार से है संरक्षक मंडल लक्ष्मी नारायण मालवीय, विनय कुमार लाट, राजेश कुमार श्रीवास्तव, डॉक्टर सूर्यकांत त्रिपाठी, डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, डॉक्टर महेंद्र अग्रवाल, राकेश सिंह पहलवान। अध्यक्ष डॉ सृजन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष दिव्यांश पटेल, आस्था सिंह, एडवोकेट प्रांजल दुबे। मंत्री विशाल पाठक, सह मंत्री आकांक्षा द्विवेदी, कार्यक्रम संयोजक एवं मीडिया साक्षी सिंह, सहसंयोजक स्नेहिल तिवारी, सूचना प्रमुख संपूर्णानंद तिवारी, हेल्प डेस्क (सहायता प्रकोष्ठ) दिव्यांश पटेल/साक्षी सिंह, कोषाध्यक्ष आस्था सिं। तथा सदस्य के रूप में रोहित श्रीवास्तव, अनुराग कुमार, डॉक्टर प्रांजल कुमार शुक्ला, अनुराग गोयल, शिवम गुप्ता, सागर पांडे आदि नामित किये गए।
आभार ज्ञापन विद्यालय के यशस्वी प्रधानाचार्य डॉ राजेश सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रथम सहायक रूक्मिणी उपाध्याय, पूर्व छात्र परिषद के संरक्षक आचार्य हरिकिशुन गिरी, पूर्व छात्र परिषद सहायक नरेन्द्र चन्द कौशिक सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

No comments:
Post a Comment