<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 25, 2024

मण्डलायुक्त ने किसानों को मोटे अनाज उत्पादन के लिए किया प्रोत्साहित

- श्रीअन्न मिनीकिट का किया निःशुल्क वितरण
बस्ती। मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने आयुक्त कार्यालय में श्रीअन्न (मोटे अनाज) यथा-ज्वार, बाजरा, सांवा, कोदो एवं अरहर बीज का मिनीकिट निःशुल्क वितरण किया। उन्होने उपस्थित कृषकों को मोटे अनाज उत्पादन करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होने कृषक आद्या प्रसाद दुबे को अरहर, अमर चौधरी को रागी, राम निहोर को ज्वार, राम सुरेमन को बाजरा, मिन्टू लाल को कोदो, कृष्ण देव सिंह को सांवा, विशाल मौर्य को अरहर, राहुल यादव को अरहर, लाल जी को अरहर, प्रेम चन्द्र को कोदो, श्रीमती माया देवी को अरहर के बीज का मिनीकिट प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि बस्ती मण्डल के सभी जनपदों में इच्छुक कृषकों को पी0ओ0एस0 मशीन के माध्यम से ही पारदर्शी तरीके से बीज मिनिकिट का वितरण किया गया है। बस्ती मण्डल में अरहर, उर्द एवं श्रीअन्न (मिलेट्स)-सांवा, कोदो, रागी (मड़ुआ) तथा तिलहन फसल के मूगफली एवं तिल के मिनिकिट वितरण कर कृषकों को इन फसलो को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कराया गया है।
इस अवसर पर संयुक्त कृषि निदेशक अविनाश चन्द्र तिवारी, उप कृषि निदेशक, अशोक कुमार गौतम, जिला कृषि अधिकारी डा0 बाबू राम मौर्य, उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages