<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 25, 2024

23 सूत्रीय मॉंगों के समर्थन में माध्यमिक शिक्षक संघ ने दिया एक दिवसीय धरना


बस्ती। प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की विभिन्न प्रदेश स्तरीय समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया। ज्ञातव्य हो कि विगत 22 जून को गाँधी सभागार, लखनऊ में आयोजित परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार प्रदेश नेतृत्व के आह्वान प्रदेश भर के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं कर्मचारीगण की विभिन्न प्रदेशस्तरीय समस्या के निस्तारण हेतु प्रत्येक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर एकदिवसीय धरना आयोजित किया गया। धरने के पश्चात मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित माँग-पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से प्रेषित किया गया।
धरने को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार ने शिक्षकों के पुरानी पेंशन की माँग के आंदोलन को कमज़ोर करने के लिए विभिन्न प्रकार के कुचक्र रचने शुरू कर दिए हैं जिसकी बानगी सामने है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ के साथ कंधे से  कंधा मिलाकर हर लड़ाई लड़ने को तैयार है। यदि आवश्यकता हुई तो हम जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
अनेक वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि सदन में हमारा पक्ष रखने वाले ध्रुव कुमार त्रिपाठी जैसे सर्वसुलभ विधायक हमारे अगुवा हैं जो समय-समय पर प्रदेश के उच्च सदन में ओपीएस और स्थानांतरण जैसी गंभीर प्रदेश स्तरीय माँगों को मजबूती से उठाते रहते हैं लेकिन इस दंभी सरकार को शिक्षकों की माँगों से कोई सरोकार नहीं है। सरकार का ध्यान पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने पर नहीं, बल्कि शिक्षकों पर दंडात्मक कार्यवाही करने पर दिख रहा है और इस कार्य का क्रियान्वयन जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल बखूबी कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद बस्ती के जिला अध्यक्ष रामकोमल सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए शिक्षकों का आह्वान किया कि वह एक साथ आएँ और अपनी समस्याओं का निस्तारण हेतु आपसी भेदभाव और मनमुटाव को मिटाकर अपने समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रयास करें।
माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष रामगोपाल यादव, कार्यकारी ज़िलाध्यक्ष डॉ विकास भट्ट कामिल, वेद प्रकाश द्विवेदी, योगेश कुमार शुक्ल, दिनेश कुमार, सर्वेन्द्र नारायण द्विवेदी आदि ने भी संबोधित किया।
धरने के पश्चात मुख्यमंत्री को संबोधित 23 सूत्रीय माँग-पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि सह जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुमार कुशवाहा के माध्यम से प्रेषित किया गया। इसके अतिरिक्त जिला विद्यालय निरीक्षक को जनपद के माध्यमिक शिक्षकों व कर्मचारियों की विभागीय समस्याओं से संबंधित एक माँग-पत्र भी प्रस्तुत किया गया।
धरने में ’धर्मपाल सिंह, श्रीकांत, देवेंद्र तिवारी, अतुल सिंह, हेमंत कुमार चौधरी, अजय कुमार, जयसिंह, दिनेश कुमार तिवारी, विनय कुमार त्रिपाठी, राम मोहन सिंह, छेदी मौर्य, श्याम शंकर पाल, धर्मेंद्र मोहन मिश्र, सर्वेन्द्र नारायण द्विवेदी, दिवाकर अमर सिंह, विनीत वर्मा, अरुण कुमार सिंह, रामेंद्र प्रताप पाण्डेय, अंजू सरोज, नीलिमा गौतम, सुनील कुमार पाण्डेय, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, संजय कुमार द्विवेदी, प्रेम कुमार आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages