<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 24, 2024

विश्वविजय सिंह की मौजूदगी में दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता


 बस्ती। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह तथा महिला कांग्रेस पूर्वी जोन की अध्यक्ष सहला अरहरि की मौजूदगी में परसा तकिया के ग्राम प्रधान अब्दुल रउफ की अगुवाई में नरेश, अफसर, रफीक, राशिद मनोज आदि ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा वशिष्ठ नारायण सिंह, शैलेष सिंह, अखिलेश सिंह, गौरव सिंह, डा. तसलीम खान, राना दीपू सिंह ने भी पार्टी मे शामिल हुये।

विश्वविजय सिंह ने सभी को फटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। उन्होने कहा पार्टी की नीतियों, नेतृत्व के फैसलों और लोकसभा चुनाव नतीजो से प्रभावित होकर लोग तेजी से कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं। उन्होने सभी का आवाह्न करते हुये कहा कि हमे एकजुट होकर नफरती विचारधारा और संविधान विरोधी ताकतों से लड़ना है। जितनी बड़ी जंग उतनी बड़ी तैयारी होनी चाहिये। नये सदस्यों के पार्टी में शामिल होने पर जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, पूर्व विधायक अंबिका सिंह, अनूप पाण्डेय, रामजियावन, देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय, अनिरूद्ध त्रिपाठी, सुरेन्द्र मिश्रा, विश्वनाथ चौधरी, अशोक श्रीवास्तव, अनिल कुमार भारती, राजबहादुर निषाद, गंगा प्रसाद मिश्रा, शौकत अली नन्हू, अलीम अख्तर, सुनील पाण्डेय, शकुन्तला देवी, यशराज के.के., दिलीप श्रीवास्तव, डीएन शास्त्री, लक्ष्मी यादव सहित तमाम लोगों ने बधाइयां व शुभकामनायें दिया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages