गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर गाजीपुर घाट-ताड़ीघाट खण्ड पर पर नई लाइन (विद्युतीकरण सहित) का कार्य पूर्ण हो चुका है। 06 मार्च, 2024 को मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्वी सर्किल इस नई लाइन (विद्युतीकरण सहित) रेल खंड का निरीक्षण करेंगे एवं स्पीड ट्रायल किया जायेगा।
रेल प्रशासन की आमजन से अनुरोध है कि निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान इस नई लाइन (विद्युतीकरण सहित) रेलपथ पर न जाये एव न ही अपने पशुओं को जाने दें।

No comments:
Post a Comment