<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 3, 2024

नगर पंचायत बनकटी में सांसद ने 7 करोड़ की परियोजना का किया लोकार्पण

बनकटी। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में रविवार को आयोजित लोकार्पण समारोह नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला देवी की अध्यक्षता में आयोजन किया गया , जहां नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में कुल 7 करोड़ 70 लाख 96 हजार रुपए के लागत  से 68 परियोजनाओ का मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी ने लोकार्पण किया ।


              

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरीश द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि विघायक दूधराम प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह , ज़िपंस प्रतिनिधि सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने फीता काटकर व द्वीप प्रज्ज्वलन किया तथा कार्यक्रम का संचालन रविचंद पान्डेय ने किया ।

लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने  प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी है और दुनिया का सिरमौर बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में अपील की उन्होंने कहा कि जिस तरह से  आप लोगों के विस्वास  पर पार्टी  ने मेरे उपर भरोसा जताया और टिकट दिया उसी तरह- आप सभी का भरोसा कायम रखेंगे

विशिष्ट अतिथि विधायक दूधराम ने कहा  कि  एक जुटता  में बल है हम सब मिलकर क्षेत्र  का विकास करेंगे और सांसद द्वारा किए  गए विकास  जनपद में चर्चा है  आप सभी सहयोग करें। 

नगर पंचायत प़तिनिधि इं अरविंद पाल ने आगंतुकों  का आभार ब्कत  करते हैं सांसद को पुनः प्रत्याशी  बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है।
 
इस अवसर पर इस अवसर अधिशासी अधिकारी रिचा सिंह,अश्वनी उपाध्याय, विवेकानंद शुक्ला , डा0अनिल मौर्य ,अंकित पांडेय  सुग़ीवपाल, बबलू तिवारी , बाबू राम चौधरी , अखिलेश शुक्ला, नन्हे पाल अतुल पाल राजेन्द्र चौधरी  शुनील पांडेय, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages