<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, March 13, 2024

राष्ट्र निर्माण में व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान: भोलानाथ

- भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की आयोजित हुई समीक्षा बैठक


गोला (गोरखपुर)। उपनगर गोला वार्ड नं 14 में स्थित एसआरके हॉस्पिटल के  सभागार में भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र की व्यापार प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक भोलानाथ अग्रहरि ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो व्यापारियों की सच्ची हितैषी है। यह पार्टी सभी के हितों का ख्याल रखकर चलती है।आगामी लोकसभा में भाजपा को अच्छे बहुमत से हम सभी मिलकर जिताएंगे और पार्टी का परचम फहराएंगे। आगे कहा कि राष्ट्र निर्माण में व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है।विशिष्ट अतिथि जिला संयोजक अरुण जायसवाल ने कहा कि इस बार व्यापारियों ने ठाना है कि भाजपा को 400 से भी ज्यादा सीटें दिलवाएंगे।इस लक्ष्य को पाने के लिए जगह-जगह व्यापारी सम्मेलन कराएंगे बहुत जल्द ही बांसगांव संसदीय क्षेत्र में व्यापारियों का बृहद महासम्मेलन होगा और  हर लोकसभा में भी कराएंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व चेयरमैन गिरधारी लाल स्वर्णकार ने कहा कि मुझे पहली बार 1988 में भाजपा के नेतृत्व और व्यापारी बंधुओ ने गोला का चेयरमैन अध्यक्ष बनाया। पार्टी की जीत के लिए हम सभी संगठित होकर भाजपा के विकास नीतियों का प्रचार प्रसार कर अच्छी बहुमत से जीताएगें। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी संतलाल जायसवाल भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्याम नारायण दुबे ने भी अपने विचार व्यक्त किये।संचालन अनिल अग्रहरि ने किया तथा भाजपा युवा नेता प्रवीण सिंह ने सभी आगंतुक गणों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम स्वर्णकार भागीरथी स्वर्णकार, निक्कू कश्यप चिंटू जायसवाल सुमित जायसवाल दुर्ग विजय कुमार रामानंद निषाद राजाराम जायसवाल राजेश कुमार वर्मा रामनिवास मौर्या प्रिंस मद्धेशिया बजरंगी कश्यप महेंद्र मद्धेशिया अनिल अग्रवाल सूरज जायसवाल सुनील चौरसिया किशन कुमार वर्मा दीपक वर्मा शक्ति जायसवाल सत्येंद्र चौरसिया केशव कुमार विजय कुमार सहित दूर-दूर से व्यापारी नेता एवं पदाधिकारी गण बैठक में शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages