- परिवहन निगम ने बढाई महीने भर की समय सीमा, मार्च भर मिलेगी सुविधा
बस्ती। रोडवेज डिपो की एसी बसों से अब भी लोग दस फीसदी छूट पर लखनऊ तक का सफर पूरा कर सकेंगे। शासन ने इसे मार्च महीने तक के लिए बढ़ा दिया है। इससे बस्ती डिपो से हर दिन एक एसी बस की बेहतर सुविधा यात्रियों को मिलेगी।
राजस्व आय में गिरावट और घटती उपयोगिता को देखते हुए शीत काल में परिवहन निगम ने दिसंबर से लेकर फरवरी तक एसी बसों के किराए में दस फीसदी की छूट दिया था। लिहाजा यात्री लखनऊ तक सफर का आनंद उठा रहे थे। इधर जब 29 फरवरी को समय सीमा समाप्त हुई तो परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इसमें 31 मार्च तक बढ़ोत्तरी करते हुए किराए में दस फीसदी छूट देने का दोबारा फरमान जारी कर दिया है। इससे यात्रियों को लगातार बढ़ती जा रही गर्मी में राजधानी तक का सफर आसान हो जाएगा।
एक बस रोजाना लखनऊ तक दे रही सेवा
एआरएम आयुष भटनागर के अनुसार बस्ती डिपो से रोजाना एक एसी बस पूर्वान्ह 10 से 11 बजे के बीच लखनऊ तक सेवा दे रही है। इसमें यात्रियों को छूट का लाभ अभी 31 मार्च को मध्य रात्रि तक दिया जाएगा। बताया कि एक तरफ तीन व दूसरी लाइन में दो सीट वाली एसी बसों का किराया अब 1.47 रुपए प्रति किमी प्रति सीट होगा। इसी प्रकार एक लाइन में दो व दूसरी लाइन में भी दो सीट वाली एसी बसों का किराया 1.74 रुपए प्रति किलो मीटर होगा। वहीं एसी शयनयान बसों का किराया 2.33 रुपए व वोल्वो (हाई एंड) का किराया 2.58 रुपये प्रति किमी प्रति सीट होगा। बताया कि एसी सेवाओं को लाभदायी बनाने के लिए यह फैसला शासन स्तर से लिया गया है।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment