अयोध्या। सतगुरु ठाकुर दिलीप सिंह ने कहा है कि हर धार्मिक स्थलों पर विद्या केंद्र एवं कला प्रशिक्षण केंद्र निशुल्क खोला जाए, ताकि सभी युवाओं को समय से प्रशिक्षण मिल सके। उन्होंने कहा है कि शिक्षा और कला सभी युवाओं के अंदर होना चाहिए। जब हमारे देश के सभी युवा शिक्षित प्रशिक्षित होंगे तो हमारा देश उन्नति और तरक्की करेगा। उन्होंने कहा है कि राम मंदिर बनने की खुशी में अयोध्या में सिख समाज की ओर से मकर संक्रांति पर्व से ही निशुल्क सिद्ध पीठ हनुमान किला मंदिर में लंगर और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन हजारों राम भक्त साधु संत वेदपाठी छात्र पुलिस कर्मी प्रसाद ग्रहण कर अपना जीवन धन्य कर रहे हैं। नामधारी अमेरिका सिंह ने कहा कि अयोध्या के हर मंदिर में निशुल्क विद्या केंद्र एवं कला प्रशिक्षण केंद्र खोला जाना चाहिए, ताकि जो आसपास के युवा हैं। उनको विद्या मिल सके और कला प्रशिक्षण में पारंगत हो सके। इससे उनका जीवन और उच्च होगा ।देश समाज की उन्नति और तरक्की होगी। उन्होंने कहा है कि हमारा सिख समाज मंदिर में निशुल्क विद्या केंद्र एवं कला प्रशिक्षण केंद्र खोलने में मदद करेगा। नामधारी तेजेंद्र सिंह ने कहा कि मंदिर की ओर से विद्या दान और कलादान के लिए शिक्षक की व्यवस्था किया जाना चाहिए। नामधारी तेजेंद्र सिंह ने कहा कि भारत देश में ईसाई धर्म फैल रहा है, सनातन धर्म घट रहा है क्योंकि वे फ्री में उत्तम शिक्षा दे रहे हैं। हम सभी को मिलकर सनातन धर्म को बचाने के लिए, बढ़ाने के लिए फ्री में विद्या और प्रशिक्षण केंद्र खोलना होगा। हम सभी सनातनियों को फ्री में शिक्षा और कला प्रदान करेंगे। ऐसा करने से सनातनी धर्म मजबूत होगा और बहुत से लोग सनातन धर्म से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अतीत काल में पुरातन काल में सभी मंदिरों में निशुल्क विद्या दान कला दान दिया जाता था। लेकिन आज के समय में ऐसा नहीं हो रहा है जो की दुखद बात है। नामधारी तेजेंद्र सिंह ने मीडिया से कहा कि अयोध्या के मंदिरों में फ्री शिक्षा और कला प्रशिक्षण केंद्र जल्द खोल जाना चाहिए। इससे हमारा सनातन धर्म मजबूत होगा और आज के युवा शिक्षा ग्रहण कर कला में पारंगत होकर आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस शुभ कार्य के लिए हमारा सिख समाज सदैव ही इस कार्यक्रम में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि हमारे गुरु ठाकुर दिलीप सिंह जी का जैसा आदेश होगा। जैसा उपदेश होगा इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाएगा। सिख समाज अयोध्या में निशुल्क विद्या केंद्र एवं कला प्रशिक्षण केंद्र खोलने के लिए अयोध्या के मेयर महंत गिरीश पति त्रिपाठी से निवेदन किया है। प्रार्थना पत्र भी दिया है।
इस मौके पर रतन सिंह, हरदीप सिंह सहित अन्य नामधारी और प्रबंधन कमेटी के लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment