<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, February 10, 2024

कलवारी ने बस्ती सिटी तो कृष्णा एलेवेन ने द चैंपियन को किया ढेर

 - एपीएन पीजी कॉलेज में चल रहा दस दिवसीय बस्ती प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट



बस्ती। शहर के एपीएन पीजी कॉलेज में दस दिवसीय बस्ती प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन कलवारी जैसे खेत-खलिहान की टीम ने बस्ती सिटी की टीम को पराजित कर दिया। वहीं कृष्णा एलेवेन बस्ती की टीम द चैंपियन को ढेर कर विजेता बन गई। दोनों विजयी टीमों ने चौके-छक्के लगा कर वाहवाही बटोरी। वहीं दोनों मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले दो खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

पहला मैच बस्ती सिटी व कलवारी के बीच हुआ। जिसमें कलवारी की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 143 रन का बड़ा लक्ष्य बस्ती सिटी के सामने रख दिया। सरयू नदी के किनारे माझा क्षेत्र में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी पूरे दमखम से मैदान में डटे रहे। वहीं जवाब में उतरी बस्ती सिटी की टीम सभी विकेट गंवा कर महज 97 रन पर ही सिमट गई और मैच में हार का मुंह देखना पड़ गया। यहां कलवारी की टीम में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी साहबान हाफिज ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने कब्जे में कर लिया।

दूसरा मैच द चैंपियन व कृष्णा एलेवेन बस्ती के बीच खेला गया। जिसमें द चैंपियन ने टॉस जीत कर कृष्णा एलेवेन बस्ती की टीम के सामने निर्धारित दस ओवर में 120 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में उतरी कृष्णा एलेवेन बस्ती की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ सात ओवर में ही द चैंपियन की टीम को ढेर कर दिया। यहां द कृष्णा एलेवेन की टीम के तेज गेंदबाज अनुराग को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

लीग मैच की कमेंट्री हरैया केशवापुर के ऋषभ पांडेय व मड़वा नगर के हर्षित वर्मा ने किया। लीग टूर्नामेंट के संयोजक एपीएन पीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह ने सभी टीम के खिलाड़ियों को शाबाशी दी और शील्ड व पुरस्कार दिए। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह,  आदित्य युवराज, देवांश पांडेय, प्रशांत द्विवेदी, अविनाश मिश्रा, अनुद्राक्ष पांडेय, अमन गुप्ता, नवीन सोनकर व संदीप आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages