<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, February 10, 2024

10 फरवरी को मुख्य सचिव का होगा बस्ती आगमन

बस्ती। प्रदेश के मुख्य सचिव, दुर्गा शंकर मिश्र 10 फरवरी की शाम को जनपद में आयेंगे। उक्त जानकारी जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने दी है। उन्होने बताया कि मुख्य सचिव 11 फरवरी रविवार को प्रातः 09.30 बजे आयुक्त सभागार में मण्डलीय समीक्षा बैठक करेंगे। 11.30 बजे ऑगनबाड़ी केन्द्र, मनरेगा मत्स्य तालाब एवं अन्य निर्माण कार्यो का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।

उन्होने बताया कि अपरान्ह 12.00 बजे विकास खण्ड कप्तानगंज के बढनी मिश्र ग्राम में चौपाल कार्यक्रम में प्रतिभाग एवं लाभार्थियों को टूलकिट/प्रमाण पत्र का वितरण करेंगे। 01.00 बजे कृषि विज्ञान केन्द्र बंजरिया का भ्रमण, बंजरिया फार्म में इण्डो इजराइल केन्द्र में कृषक छात्रावास, प्रशासनिक भवन तथा मशरूम यूनिट का लोकार्पण/शिलान्यास करने के बाद किसानों से वार्ता करेंगे। 03 बजे से गढा गौतम ग्राम पंचायत में ओडीओपी सेण्टर का निरीक्षण करेंगे। 4.15 बजे से मखौड़ाधाम का भ्रमण एवं मनवर आरती में प्रतिभाग करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages