<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, February 10, 2024

बीमार दौड़ रहे जिले के ढाई हजार ऑटो रिक्शे

- कुल साढ़े तीन हजार ऑटो में आधे से अधिक हो चुकी हैं अनफिट 

- कीमत से- कुल साढ़े तीन हजार ऑटो में आधे से अधिक हो चुकी हैं अनफिट 

- कीमत से ज्यादा लग सकता है जुर्माना, सीज होकर बन सकती हैं कबाड़ ज्यादा लग सकता है जुर्माना, सीज होकर बन सकती हैं कबाड़

बस्ती। जिले के ढाई हजार ऑटो रिक्शे इन दिनों पूरी तरह से मानक विहीन हो चुके हैं। इनमें अधिकांश का फिटनेस नहीं बन पाया है तो बहुत से ऑटो के बीमा ही समाप्त हो चुके हैं। यह तो गनीमत है कि परिवहन विभाग अभी तक जांच अभियान में फिसड्डी साबित हो रहा है नहीं तो आधे से अधिक ऑटो सीज हो जाते और उन पर उनकी कीमत से अधिक का जुर्माना लद जाता।


 

---
खटारा ऑटो के जरिए ढोए जा रहे यात्री

एआरटीओ पंकज कुमार सिंह के अनुसार जिले में कुल 3713 ऑटो रिक्शा पंजीकृत हैं। इनमें 2487 ऑटो के फिटनेस के लिए नोटिस जारी की गई है। अब तक सिर्फ डेढ़ सौ ऑटो का ही सबकुछ दुरुस्त हो सका है। बाकी अभी मानक विहीन होकर यात्रियों के लिए जानलेवा बनी हुई हैं। इनमें अधिकांश का न तो बीमा हो पाया है और न ही ऑटो संचालक उनका प्रदूषण प्रमाणपत्र ही बनवा पाए हैं। एआरटीओ पंकज ने बताया कि 63 ऑटो को पकड़ कर विभिन्न थानों में सीज किया गया है। इन पर तकरीबन 25 से 30 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
---
इस तरह लगता है जुर्माना कि हो जाएं कबाड़

एआरटीओ पंकज कुमार सिंह के अनुसार बिना परमिट ऑटो का 5 हजार, टैक्स बकाया होने पर 9 हजार, बगैर फिटनेस पर पहली बार 5 हजार, उसके बाद हर बार 10 हजार, प्रदूषण प्रमाणपत्र न होने पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाने का प्राविधान है। इससे अवैध ऑटो स्वामियों को कीमत से अधिक जुर्माना देना पड़ सकता है।   

No comments:

Post a Comment

Pages