- तीसरे दिन पिच पर छह टीमों ने लगाए चौके-छक्के
- एपीएन पीजी कॉलेज में चल रहा दस दिवसीय बस्ती प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट
बस्ती। शहर के एपीएन पीजी कॉलेज में दस दिवसीय बस्ती प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन आधा दर्जन टीमों ने चौके-छक्के लगा कर वाहवाही बटोरी। वहीं तीनों मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
पहला मैच बलिया जिला व रौता ब्लास्टर के बीच हुआ। जिसमें बलिया की टीम ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवर में 112 रन का लक्ष्य रख दिया। वहीं जवाब में उतरी रौता ब्लास्टर की टीम सभी विकेट गंवा कर महज 109 रन ही बना सकी और मैच में हार का मुंह देखना पड़ गया। यहां बलिया की टीम में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जग्गू ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने कब्जे में कर लिया।
दूसरा मैच गौरा गनेशपुर व रेड किलर के बीच खेला गया। जिसमें रेड किलर ने टॉस जीत कर गौरा गनेशपुर की टीम को बल्लेबाजी करने का मौका दिया। लेकिन गौरा गनेशपुर की टीम सिर्फ 50 रन बनाकर निर्धारित दस ओवर में अपने सारे विकेट गंवा दिए। जवाब में उतरी रेड किलर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ चार ओवर में ही गौरा गनेशपुर की टीम को परास्त कर दिया। यहां रिशू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
तीसरे मैच का मुकाबला केसीए बस्ती और बैदोलिया के बीच हुआ। जिसमें केसीए बस्ती की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और विनय चौधरी व अभिनव के दम पर दस ओवर में 111 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। वहीं पिच पर उतरी बैदोलिया की टीम अपने सभी विकेट गंवा कर सिर्फ 98 रन ही बना सकी। बेहतर बल्लेबाजी व गेंदबाजी कर अभिनव ने मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम कर लिया।
लीग मैच की कमेंट्री हरैया केशवापुर के ऋषभ पांडेय व मड़वा नगर के हर्षित वर्मा ने किया। लीग टूर्नामेंट के संयोजक एपीएन पीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह ने सभी टीम के खिलाड़ियों को और बेहतर खेलने के लिए प्रेरित किया और शील्ड व पुरस्कार दिए। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, आदित्य युवराज, पंकज चौधरी, आलोक व युवराज सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment