<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, February 8, 2024

समाजसेवी 100 वर्षीय सुदामा राय के निधन पर शोक

बस्ती। प्रमुख समाजसेवी वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के वरिष्ठ सदस्य संतकबीर नगर जनपद के बालू शासन के मूल निवासी 100 वर्षीय सुदामा राय का लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। 8 फरवरी गुरूवार को उनका अंतिम संस्कार काशी के मणिकर्णिका घाट  पर किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र विशाल राय ने दी। उनके   निधन से शोक है।

गुरूवार को कलेक्टेªट परिसर स्थित वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के शिविर कार्यालय पर महासचिव श्याम प्रकाश शर्मा के संयोजन में आकस्मिक श्रद्धांजलि सभा कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। समिति के अध्यक्ष वी.एन. शुक्ल श्याम प्रकाश शर्मा ने कहा कि उन्हें अनेको बार योगदान के लिये प्रशासन और सामाजिक संगठनोें द्वारा सम्मानित किया गया।  उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से बी.के. मिश्र, डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’, चन्द्रबली मिश्र, ओम प्रकाश धर द्विवेदी, प्रदीप श्रीवास्तव, जगदम्बा प्रसाद भावुक, अजमत अली सिद्दीकी, गणेश, छोटेलाल वर्मा, कृष्ण चन्द्र पाण्डेय, लालता प्रसाद पाण्डेय, सदानन्द शर्मा, श्याम प्रभात शर्मा, पेशकार मिश्र, साधूशरण शुक्ल आदि ने दो मिनट का मौन रखकर शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Pages