<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, December 20, 2023

उपकरण के लिए पोर्टल पर आवेदन करें दिव्यांग

 बस्ती। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से संचालित कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत पात्र दिव्यांगजनों को विभिन्न उपकरणों जैसे ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैशाखी, स्मार्ट केन, ब्रेल किट, एमआर किट व कान की मशीन आदि से लाभान्वित करने के लिए आवेदन व पंजीकरण करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल  https://divyangjanup.upsdc.gov.in जारी किया गया है। यह जानकारी देते हए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने बताया कि दिव्यांगजन इस पोर्टल पर दिव्यांगता दर्शाता रंगीन पासपोर्ट आकार की फोटो, दिव्यांगता प्रमाण, आय प्रमाण पत्र (ग्रामीण क्षेत्र 46080 रुपए वार्षिक और शहरी क्षेत्र 56460 रुपए वार्षिक), निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, जन्म तिथि को प्रमाणित करने के लिए आधार कार्ड या फिर हाईस्कूल अंक पत्र और पहचान प्रमाण यानी कि स्वावलंबन कार्ड यूडीआईडी कार्ड के अलावा आवश्यक उपकरण के लिए चिकित्सा अधिकारी से संस्तुति प्रमाण पत्र के साथ पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।


 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages