<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, December 20, 2023

किसान ने बैंक कर्मी पर लगाए 1.55 लाख रुपए हड़पने का आरोप

 बस्ती। चिलमा बाजार स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक के सहायक प्रबंधक पर एक केसीसी धारक किसान ने 1.55 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। किसान ने इसकी शिकायत बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक व एसपी समेत अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर किया है। 


चिलमा बाजार क्षेत्र के डिंगरापुर निवासी किसान अमरनाथ सिंह ने शिकायत किया है कि उन्होंने कृषि कार्य के लिए 2011 में 2 लाख 19 हजार रुपए का केसीसी बनवाया था और वह समय-समय से किश्तों का भुगतान भी करते रहे। मार्च 2021 में बैंक के सहायक प्रबंधक ने उनसे संपर्क किया और एकमुश्त समाधान योजना का हवाला देते हुए 1 लाख 55 हजार रुपए लेकर रसीद व एनओसी दे दिया। समय बीतता रहा और साल भर बाद 30 अप्रैल 2023 को अचानक उन्हें बैंक से बकाया पैसा जमा करने की नोटिस मिली तो वह दंग रह गए। किसान अमरनाथ सिंह रसीद व एनओसी लेकर जब बैंक शाखा पर पहुंचे तो उस सहायक प्रबंधक का स्थानांतरण हो चुका था और वर्तमान शाखा प्रबंधक ने बताया कि रसीद व एनओसी के अनुसार कोई भी धनराशि नहीं जमा की गई है। इसे सुन किसान हैरान होकर बैंक का चक्कर लगाने पर मजबूर हो गए और जब कोई नतीजा नहीं निकला तो उन्होंने रसीद व एनओसी के जरिए क्षेत्रीय प्रबंधक और एसपी समेत उच्चाधिकारियों से शिकायत किया है। अमरनाथ ने बताया कि अगर फिर भी न्याय नहीं मिला तो बैंक की रसीद व एनओसी को लेकर शासन व न्यायालय तक जाएंगे।

दरोगा का बेटा है बैंक कर्मी

आरोपी सहायक प्रबंधक के पिता पुलिस विभाग में दरोगा हैं। चर्चा है कि इसी के कारण उसने अपने रोब से अन्य लोगों को भी धोखाधड़ी का शिकार बना रखा है। भय से लोग अब तक चुप्पी साधे रहे। जल्द ही इस तरह के अन्य प्रकरण सामने आएंगे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages