<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, December 20, 2023

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी आदित्यान ने किया बस्ती सांसद खेल महाकुम्भ का शुभारम्भ

 पिछले 70 सालों में इंडिया के लोगों को ओलम्पिक में खेलने का मिलता था मौका अब भारत के ग्रामीण पृष्ठभूमि के लोगों को खेलने का मिल रहा मौका - भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष 

- 2014 में खेल में सिर्फ 1 हजार 2 सौ 19 करोड़ का बजट था आज खेल में 3 हजार 397 करोड़ का बजट है-   नड्डा

- ओलम्पिक की तैयारी करने वाले खिलाड़ियों को 50 हजार प्रतिमाह मिल रहा स्टाइपेड- नड्डा 

- पीएम मोदी के नेतृत्व में साढ़े नौ वर्षो में हम नये भारत का कर रहे दर्शन: योगी आदित्यनाथ

- यूपी सरकार ने अबतक 500 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी हैः योगी आदित्यनाथ

- मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को दी जायेगी सरकारी नौकरी - योगी आदित्यनाथ

अरूणेश कुमार श्रीवास्तव

बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने बस्ती सांसद खेल महाकुम्भ का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्टेडियम में उपस्थित खिलाड़ियों और आम जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज पीएम नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश सभी क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। पिछले तीन वर्षो से सभी संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महाकुम्भ का आयोजन किया जा रहा है। खेल महाकुम्भ से निकले हुए खिलाड़ी आज देश स्तर पर नाम रोशन कर रहे है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज साढ़े नौ वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व में हम नये भारत का दर्शन कर रहे हैं।



 

स्टेडियम में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हम एक नये भारत का दर्शन कर रहे जिसमें 142 करोड़ लोगों को गौरव के साथ आगे बढ़ने और बिना भेदभाव के विकास की प्रक्रिया के साथ जुड़ने का अवसर मिल रहा है। चेहरा देखकर नहीं गॉव गरीब, दलित,वंचित, पिछड़ा, महिलाओं युवाओं को सांसद की योजनाओं का भागीदार बनाकर उनके जीवन मंे परिवर्तन का कार्य पिछले साढ़े नौ वर्ष में जो हुआ है आज उसका परिणाम हम सबको देखने को मिला है। जब मोदी जी सत्ता में आये उसके पहले ये देश 11वी अर्थव्यवस्था के रूप में जाना जाता था आज मोदी जी के नेतृत्व यह 5वी अर्थव्यवस्था बन गया है। तीसरी अर्थव्यवस्था बनने के लिए मोदी जी के संकल्पों के साथ जुड़ना होगा अर्थव्यवस्था की मजबूती का मतलब हर चेहरे पर खुशी लाना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का बस्ती से विशेष सम्बंध है ये बस्ती का मेडिकल कालेज उस समय मिला जब जेपी नड्डा जी केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मंत्री थे। 

सीएम ने कहा सांसद खेल महाकुम्भ हर जगह आयोजित हो रहे हैं। खेल महाकुम्भ युवाओं को अपनी ताकत का प्रर्दशन करने का अवसर देता है। आज हर गॉव में खेल का मैदान बनाया जा रहा है। खेल मैदान के साथ एक ओपन जिम भी होगा। हर गॉव में युवक मंगलदल और महिला मंगलदल को स्पोर्ट किट उपलब्ध कराया जायेगा। अब तक 65 हजार युवक और महिला मंगल दल को र्स्पोर्ट किट उपलब्ध कराने की कार्यवाही को आगे बढ़ाया है। विकासखण्ड स्तरपर मिनी स्टेडियम का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है। इस सामर्थ्य का परिणाम है कि ओलम्पिक में भारत अब तक का सबसे अधिक मेडल जीता है। यूपी सरकार ने अबतक 500 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी है। जिसमें डिप्टी एसपी और नायाब तहसीलदार का पद दिया है और इसके साथ ही साथ पुलिस में भर्ती प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल कोटे के अर्न्तगत 500 पद निकल रहे हैं। खिलाड़ियों के लिए 2 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था कर दी गयी है। चाहे वो ओलम्पिक, एशियन गेम्स, कामनवेल्थ हो नेशनल गेम्स में मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को सरकारी नौकरी दी जायेगी और आजीवन उसके भरण पोषण के लिए सपोर्ट भी करेगी।


    सांसद खेल महाकुम्भ को सम्बोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कहा कि नये भारत का प्रतिविम्ब हमें यहॉ आये हुए नौजवानों में दिख रहा है। प्रधानमंत्री के सलाह पर खेल महाकुम्भ का आयोजन हो रहा है। खेल महाकुम्भ जिसकी शुरूवात तीन वर्ष पूर्व हरीश द्विवेदी ने की है आज साढे तीन लाख खिलाड़ी और लगभग 4 लाख विद्यार्थी इस खेल महाकुम्भ में शामिल हुए है। देश को चलाने के लिए नेतृत्व,नीति, नियत और कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण होता है। नौजवानों  से पूछते हुए कहा कि क्या कारण था कि 70 सालों में एशियन गेमों में इतने मेडल नहीं आये और आज भारत 100 से ज्यादा मेडल जीत कर लाया है। क्या कारण था कि पिछले टोक्यो के ओलम्पिक के पहले भारत कभी भी ओलम्पिक में इतनी मेडल नहीं ले सका वा ेअब आजाद भारत को टोक्यो ओलम्कि को मिला और मोदी जी के नेतृत्व में मिला इसका कारण है कि मोदी जी ने भारत को इंडिया के दायने से निकालकर भारत के दायरे में पहुॅचा दिया है। इडिया में खिलाड़ी मुम्बई बंगलौर दिल्ली और बड़े बड़े शहरों से आते थे लेकिन मोदी जी के आने के बाद खिलाड़ी बड़े शहरों से नहीं गॉव कस्बो से निकलकर आता है और ओलम्पिक में पहुॅचता है। ये नीति का परिवर्तन नेतृत्व की क्षमता और ये नियत का प्रर्दशन और कार्यक्रमों का विश्लेषण जिसके कारण से ये कार्य सम्भव होता है। 

    कहा कि 2014 में खेल में सिर्फ 1 हजार 2 सौ 19 करोड़ का बजट था आज खेल में 3 हजार 397 करोड़ का बजट है। खिलाड़ियों की विदेश में ट्रेनिंग की भी व्यवस्था अब है इसके साथ ही जो दुनिया वर्ल्ड स्टैनर्डड के उपकरण हैं वो भारतीय खिलाड़ियों को मिल रहे है। इसके साथ ही सभी ओलम्पिक की तैयारी करने वाले खिलाड़ियों को 50 हजार रूपये प्रति माह स्टाइपेंड के रूप में दिया जा रहा है। 8 हजार स्पोर्ट पर्सन का चयन किया गया है जिनको हम ओलम्पिक के लिए तैयार किया जा रहा है। जिसमें 5 हजार पुरूष और 3 हजार महिला खिलाड़ी हैं। जिनके लिए 34 हजार कोर्ट और डिसीपलिन सेन्टर बने है। खेलो इंडिया 2016 में शुरू हुआ जिसके लिए 1 हजार करोड़ का बजट रखा गया है और ढाई हजार खिलाड़ी खेलो इंडिया के लिए सलेक्ट हुए है।

भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्वस्था बनाने के लिए 2024 में पीएम बनाने के लिए मॉगा जनसमर्थन 

   कहा कि भारत आज सभी मामलो में आगे चल रहा है चाहे स्कील इंडिया हो चाहे नेशनल एजूकेशन पालिसी, चाहे हेल्थ पालिसी हो सभी भारत को मजबूती देने वाला है। भारत के गरीब, पीड़ित, वंचित, शोषित और महिलाओं को मजबूती देने का काम नरेन्द्र मोदी जी ने किया है। इसीलिए भारत आज आगे बढ़ रहा है। आज भारत जो 11वी नम्बर की अर्थव्यवस्था था आज मोदी जी के नेतृत्व में पॉचवी नम्बर की अर्थव्यवस्था बन गया है। आप लोगों के आर्शिवाद से 2024 में मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और तीन सालों के अन्दर भारत तीसरी नम्बर की अर्थव्यवस्था बन जायेगा। इण्टरनेशनल मानीटरिंग फड का कहना कि आज भारत में साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ चुके है। आज भारत एक्सपोर्ट में आगे बढ़ रहा है। आज भारत इस्पात, स्टील में चौथे नम्बर से 2 नम्बर का स्टील मैन्यूफैक्चरर बन गया है। आटोमोबाइल इंडस्ट्री में जापान को पछाड़ कर तीसरे नम्बर का मार्केट बन गया है। ये कहते हैं मोदी हटाओ मोदी हटाओ और मोदी जी कहते हैं देश आगे बढ़ाओ यही फर्क है। 2024 में मोदी हटाओ कहने वालों को हटा देना और देश को आगे बढ़ाने वाले मोदी जी को आगे बढ़ा देना। यही निवेदन है। 

राहुल गॉधी पर हमलावर दिखे जेपी नड्डा

   भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आप संसद में नेता का वाद विवाद के लिए भेजते हैं लेकिन आज विपक्ष के नेता जोकर का काम पकड़ लिए हैं आपने देखा होगा कि संसद में भारत के उपराष्ट्रपति का मजाक बनाया जा रहा है जो संवैधानिक पद पर बैठे हैं और ये संसद के नेता राहुल गॉधी बीडियो बना रहे हैं। आज राहुल भूल जा रहे हैं कि भारत के उपराष्ट्रपति धनखड़ जी किसान का बेटा और पिछड़ों के नेता हैं। राहुल गॉधी को ऐसे समय पर ओबीसी की याद नहीं आती वैसे वो ओबीसी का राग अलापते है। आजकल राहुल गॉधी ने कैमरामैन का काम सम्भाल लिया है। हमारे सांसद रवि किशन ने कहा कि हमारे भोजपुरी फिल्मों में कैमरामैन की जगह खाली है अगर इग्जामनेशन दे ंतो हम विचार कर सकते हैं ऐसे कैमारमैन पर। ये कहते हैं मोदी हटाओ और मोदी जी कहते हैं देश आगे बढ़ाओं यही फर्क है। मोदी हटाओ कहने वालों को हटा देना और देश को बढ़ाओं कहने वाले को आगे बढ़ा देना। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages