बस्ती। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ‘ओबीसी’ मोर्चा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रेम नन्दवंशी के नेतृत्व में मोर्चा पदाधिकारियों, सदस्यों ने गुरूवार को जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से डीएम को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि राम नगर विकास खण्ड क्षेत्र के बरगदवा गांव के चक मार्ग का निर्माण मनरेगा योजना से पूरा कराया जाय।
ज्ञापन सौंपते हुये ठाकुर प्रेम नन्दवंशी ने बताया कि मोर्चा पदाधिकारियों ने बताया है कि चक मार्ग पूरी तरह से टूट चुका है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में असुविधा हो रही है। इस चक मार्ग से ग्रामीणोें का आवागमन बंद हो चुका है। ऐसे में व्यापक जनहित को देखते हुये चक मार्ग का निर्माण सुनिश्चित कराया जाय।
ज्ञापन सौंपने वालों में राम सुमेर यादव, हृदय गौतम, आर.के. आरटियन, दयानिधि आनन्द, भैयालाल, चन्द्रिका प्रसाद के साथ ही राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ‘ओबीसी’ मोर्चा के अनेक पदाधिकारी आदि शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment