बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के पिकौरा बक्श निवासी दलित राम प्रकाश आर्य ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अपने पुश्तैनी जमीन पर दबंग ठेकेदार द्वारा कराये जा रहे अतिक्रमण के न्यायिक जांच एवं दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है।
पत्र में राम प्रकाश आर्य ने कहा है कि उनके निजी जमीन पर सभासद पति, ठेकेदार व अन्य दबंग लोगों ने बिना नाप जोख व पैमाइश कराये कब्जा करने लगे। जब उसने विरोध किया तो जाति सूचक गालिया देकर मारा पीटा। स्थानीय पुलिस ने भी कोई सुनवाई नहीं किया। उसने उच्चाधिकारियोें को पत्र भेजने के साथ ही मामले के उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग किया है।

No comments:
Post a Comment