<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, December 28, 2023

ग्राम चौपाल के प्रथम वर्षगाँठ पर विकास भवन परिसर में विभागीय उत्पादों/योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी का होगा आयोजन - सीडीओ

संतकबीर नगर। मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने बताया है कि 29 व 30 दिसम्बर को ग्राम चौपाल के प्रथम वर्षगाँठ पर विकास भवन, सन्त कबीर नगर परिसर में स्थित डी0पी0आर0सी0 हॉल के पास मेले का आयोजन किया जाना है।

 
मुख्य विकास अधिकारी ने उक्त मेले के आयोजन में समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके विभागों से संबंधित अच्छे उत्पादों व योजनाओं की जानकारी आदि से संबंधित स्टॉल लगवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं के प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत विभागीय स्टॉलों में योजनाओं से सम्बन्धित पम्पलेट, ब्रोशर, बैनर आदि के साथ डिस्प्ले सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages