<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, December 28, 2023

उप जिलाधिकारी ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण


संत कबीर नगर। प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका उप जिलाधिकारी शैलेश कुमार दुबे ने विगत दिवस 27 दिसंबर की रात्रि में खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के निकट स्थित शेल्टर होम का तहसीलदार खलीलाबाद जनार्दन, नायब तहसीलदार खलीलाबाद विजय कुमार गुप्ता के साथ औचक निरीक्षण किया। शेल्टर होम के निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी खलीलाबाद द्वारा 50 बेड शेल्टर होम के प्रत्येक कमरे में साफ सफाई, विद्युत, पेयजल आपूर्ति, शौचालय की सफाई आदि की स्थिति को देखा। उन्होंने शेल्टर होम की केयर टेकर श्रीमती जयश्री शुक्ला से शेल्टर होम के संबंध में संपूर्ण जानकारी प्राप्त की, शैलेश दुबे द्वारा निरीक्षण पंजिका का भी अवलोकन किया केयरटेकर द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 15 व्यक्ति रात्रि निवास कर रहे हैं जिसमें से अधिकतर बिहार के रहने वाले हैं और परीक्षा हेतु खलीलाबाद में रुके हुए हैं। उप जिलाधिकारी द्वारा रुके हुए व्यक्तियों से बातचीत करते हुए उन को दी गई सुविधाओं की भी जानकारी प्राप्त की। केयर टेकर के अनुरोध पर उपजिलाधिकारी द्वारा तत्काल एक सफाई कर्मचारी की तैनाती की गई।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित नगर पालिका खलीलाबाद के कर्मचारी उमेश कुमार चौधरी तथा क्षेत्रीय लेखपाल यदुनाथ त्रिपाठी को उप जिलाधिकारी द्वारा शेल्टर होम के गेट पर सभी अधिकारियों के नाम तथा मोबाइल नंबर की फ्लेक्सी बैनर लगाए जाने हेतु निर्देशित किया। इसके बाद उपजिलाधिकारी द्वारा बंजरिया स्थित रैन बसेरा का भी औचक निरीक्षण किया। रैन बसेरा की साफ सफाई, विद्युत व्यवस्था तथा शौचालय में सफाई का अवलोकन किया, शौचालय में गंदगी पाए जाने पर उनके द्वारा तत्काल नगर पालिका के कर्मचारियों को सफाई हेतु निर्देशित किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages