महादेवा (बस्ती )। बजाज चीनी मिल रुधौली के अंतर्गत आने वाले गन्ना क्रय केंद्र सेंटर पर आने वाली गन्ना ट्राली एवं ट्रकों पर रेडियम स्टीकर लगाने का अभियान गन्ना क्रय केंद्र सेंटर पकारडाड से शुभारंभ हुआ। जिसका शुभारंभ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ग्राम प्रधान चंद्रिका यादव ने किया और सेंटर पर उपस्थित सभी ट्रालियों पर स्टीकर लगाया गया। अभियान के तहत गन्ना सेंटर करहली बहादुरपुर एवं कुसौरा में भी सभी गाड़ियों पर स्टीकर लगाया गया। सहायक गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने उपस्थित किसान भाइयों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान कोहरे में राहगीरों को मार्ग दुर्घटना से बचाव हेतु लगाया जा रहा है।
सभी किसान भाइयों से हमारी अपील है कि आप लोग गाड़ी चलाते समय मोबाइल से बात ना करें सतर्क रहें और कोहरे से बचाव हेतु फ्लेक्स लाइट का प्रयोग करें जिस किसी भी राहगीर को वाहन चलाते समय असुविधा का सामना न करना पड़े इस दौरान क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण सिंह, मदन मोहन पांडे, राकेश सिंह एवं सैकड़ो कृषक उपस्थित रहे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment