लखनऊ। आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना के 138 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेसजनों ने पार्टी का 139 वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवम राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित कांग्रेसजनों ने वन्देमातरम गान, ध्वज गीत और राष्ट्रगान को गाया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक प्रमोद पाण्डेय के नेतृत्व में सेवादल के स्वयं सेवकों द्वारा ध्वज वंदन किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी सहित अन्य नेताओं ने देश निर्माण में पार्टी के द्वारा किए गए अप्रतिम योगदान को याद किया और भविष्य की रूपरेखा में कांग्रेस के महत्व पर चर्चा की।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों को बधाई देते हुए अपने सम्बोधन में प्रमोद तिवारी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना तब हुई जब अंग्रेजी हुकूमत ने हमारी भारत माता को गुलामी की जंजीरों से जकड़ रखा था, लोगों के अधिकारों पर ताले पड़े थे, किसी को भी अपने हक में आवाज उठाने की आजादी नहीं थी, देशवासियों पर अंग्रेज जुल्म ढाते थे, गुलामी के काले अधेरें में ऐसे संगठन और आंदोलन की जरूरत थी जो इससे निजाद दिलाये ताकि आवाम खुली हवा में सांस ले सके। हमारे महानायकों ,संस्थापकों ने देश की आजादी के लिए, आम आदमी के बेहतरी के लिए, भारतवासियों के हितों की आवाज को बुलंद करने के लिए आज ही के दिन 138 वर्ष पूर्व 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की। तब से अब तक हमने बहुत उतार चढ़ाव देखे, कांग्रेस पार्टी के जो विचार, सिद्धांत थे वह कभी बदले नहीं, आज भी कांग्रेस पार्टी जनता के हितों के लिए उसी तरीके से प्रतिबद्ध है जैसे स्थापना के समय थी, गुलामी के समय हमने बरतानिया हुकूमत के जुल्म सहे तब भी हम उन सिद्धांतों से पीछे नहीं हटे, और आज भी जिस तरीके से तानाशाही हो रही है लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है तब भी हम खड़े हैं और लड़ रहे हैं। आज फिर राहुल गांधी के नेतृत्व में न्याय यात्रा के माध्यम से उस अभियान को अनवरत जारी रखा है ताकि गिरते हुए मानवीय मूल्यों को बचाया जा सके, खतरे में पड़े संविधान की रक्षा की जा सके, राजनीति की रक्षा हेतु मणिपुर से पुनः यात्रा निकल रही है। कांग्रेस सेवादल के 100 वर्ष पूर्ण होने पर स्वयंसेवकों आवाहन करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि आजादी के उन मूल्यों की रक्षा का दायित्व और अधिक बढ़ जाता है, पूर्ण निष्ठा और लगन के साथ हर जुल्म के खिलाफ मौजूदा सत्ता के विरोध में संघर्षरत रहें।
स्थापना दिवस पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, पूर्व मंत्री नकुल दुबे, सेवादल संगठक राजेश सिंह काली, सतीश बिंद, शमीम खान, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, वीरेंद्र नाथ त्रिपाठी, कैप्टन वंशीधर मिश्रा, दिग्विजय सिंह, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, वीरेन्द्र मदान, रमेश मिश्रा, कृष्णकांत पाण्डेय, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपास्थित रहे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment