<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, December 23, 2023

राजन इंटरनेशनल एकेडमी में दो दिवसीय खेलकूद महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

- खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन से छात्रों को आगे बढ़ने का मिलता है आत्मबल : पूर्व विधायक जय चौबे 
- संस्थान खिलाड़ी छात्रों के लिए हर संसाधन मुहैया कराएगा, मंजिल पाने में होगी आसानी : राकेश चतुर्वेदी

बस्ती। जनपद के प्रतिष्ठित संस्थान राजन इंटरनेशनल एकेडमी पचपेडिया में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता के भव्य समारोह में उद्घाटन करने पहुंचे खलीलाबाद सदर से पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने विद्यालय के एमडी राकेश चतुर्वेदी एवं प्रबंध निदेशिका शिखा चतुर्वेदी के साथ मां सरस्वती और पूर्वांचल के मालवीय कहे जाने वाले स्वर्गीय पंडित सूर्यनारायण चतुर्वेदी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की।
खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए दर्शक दीर्घा में बैठे हुए अपने अतिथियों का मन मोह लिया। राजन इंटरनेशनल एकेडमी पचपेडिया में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व सदर विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी ने राजन इंटरनेशनल एकेडमी के एमडी, अनुज राकेश चतुर्वेदी व प्रिंसिपल शानू एंटोनी और कार्यकारी निदेशक संजीव पांडेय के साथ मॉ सरस्वती और संस्थापक पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए फीता काटकर खेलकूद प्रतियोगता की शुरुआत की।
मार्चपास्ट की सलामी लेने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन से छात्रों को आगे बढ़ने का आत्मबल मिलता है। साथ ही आगे बेहतर प्रदर्शन की ललक भी पैदा होती है। प्रतियोगिता के जरिए छात्र खेल के जरिए अपना करिअर संवार सकते है, और क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा देश के नव निर्माण में खिलाड़ी छात्रों की भूमिका बेहद अहम है। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने मैदान में उपस्थित रहकर खेल रहे छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन दिया एवं उनके बीच हो रही प्रतियोगिता का अवलोकन किया।
एकेडमी के एमडी व पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि संस्थान खिलाड़ी छात्रों के लिए हर संसाधन मुहैया कराएगा जिससे उन्हें मंजिल पाने में आसानी हो। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी बेहद जरूरी है। इससे आपसी भाईचारा और मेल मिलाप भी बढ़ता है। छात्रों का भविष्य संवारने में पढ़ाई के साथ ही खेल का भी महत्वपूर्ण योगदान है। खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, वालीबाल, खो-खो, क्रिकेट, बैडमिंटन, साईकल रेस, सहित कई प्रकार के इवेंट का आयोजन होगा। बच्चों का जलेबी रेस, गुब्बारा रेस काफी आकर्षक रहा। पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी ने शिक्षकों के साथ बच्चों के बीच चल रही प्रतियोगिता का आनंद लिया और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने बेहतर प्रबंधन के लिए कार्यकारी निदेशक संजीव पांडेय को शुभकामना दी। 
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक जितेंद्र यादव, गरिमा मिश्र, स्तुति मिश्र, स्मृति मिश्र एवं श्रीद्धि जैसवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान पुनीता त्रिपाठी, शिक्षा, प्रमिला, रेखा श्रीवास्तव, प्रभा त्रिपाठी, निशु उपाध्याय, अर्चना पटेल, श्वेता त्रिपाठी, गोपाल सिंह, किरन सिबस्टन, अर्चना द्विवेदी, सुमन दुबे, आकृति पांडे, पूनम, शालिनी, संगीता, जेरीन, मनीषा गुप्ता, अभिषेक पटेल, माया सिंह, माया शुक्ला, श्रद्धा, आकृति साहू, वेदिका, सिमरन, देविका, सुष्मिता मन्ना, संजय, नलिन, पूजा तमांग, वैभव पांडे, अमित मिश्रा, मनीषा गुप्ता, शिवांश उपाध्याय, सौरभ पांडे, जीत यदुवंश, मनीष मिश्रा, रामस्वरूप यादव अखिलेश, मोहम्मद अजीम, अरुण बहादुर श्रीवास्तव, राम निरंजन गुप्ता आदि रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages