<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, December 24, 2023

25 दिसम्बर से 26 जनवरी तक संस्कृति उत्सव का होगा आयोजन - डीएम


बस्ती। जनपद में 25 दिसंबर से 26 जनवरी तक संस्कृति उत्सव 2023 मनाया जाएगा। उक्त जानकारी जिलाधिकारी अन्द्रा वामसी ने दी है। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत स्थानीय शास्त्रीय, उप शास्त्रीय, लोक संगीत के गायन, वादन एवं नृत्य, एकल व समूह में प्रस्तुतीकरण करने वाले कलाकारों का संस्कृति विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण, उनके मध्य प्रतियोगिता तहसील, जिला एवं मंडल स्तर पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर तक गांव, पंचायत, ब्लॉक एवं तहसील स्तर के कलाकारों की प्रतियोगिता तहसील मुख्यालय पर संपन्न होगी। इसके लिए संबंधित तहसीलदार को प्रभारी बनाया गया है, जिसे ग्राम प्रधान, लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहयोग करेंगे।

उन्होंने बताया कि 1 से 5 जनवरी तक तहसील स्तर के चयनित कलाकारों की प्रतियोगिता जनपद मुख्यालय पर संपन्न होगी। 10 से 15 जनवरी के बीच जनपद स्तर के चयनित कलाकारों की प्रतियोगिता मंडल मुख्यालय पर आयोजित होगी। 20 से 21 जनवरी के बीच मंडल स्तर पर चयनित कलाकारों की प्रतियोगिता प्रदेश की राजधानी लखनऊ मुख्यालय पर होगी। 23 जनवरी को लखनऊ में संपन्न प्रतियोगिता के विजई प्रतिभागियों का उत्तर प्रदेश पर्व में प्रतिभाग हेतु पूर्वाभ्यास कराया जाएगा तथा 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश पर्व के अवसर पर अंतिम रूप से चयनित सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां, सम्मान एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages