<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, December 25, 2023

सफाई कर्मचारी संघ पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की दिलायी गयी शपथ

पुरानी पेंशन बहाली के लिये संघर्ष तेज करें सफाईकर्मी - राम अधार पाल

वॉयस ऑफ बस्ती संबाददाता


बस्ती । सोमवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्टेªट परिसर स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय पर सम्पन्न हुआ। परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने पदाधिकारियोें को पद और  गोपनीयता की शपथ दिलाया।   जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य, मंत्री मनोज कुमार चौहान, कोषाध्यक्ष पेशकार, जिला संगठन मंत्री राम कृपाल चौधरी ने शपथ ग्रहण किया।

 राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा सफाईकर्मी व्यवस्था के महत्वपूर्ण अंग है। कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर चरणबद्ध ढंग से आन्दोलन चलाये जा रहे हैं, सफाईकर्मी अपने अधिकार और भविष्य की रक्षा के लिये कार्यक्रमोें में बढ चढकर हिस्सा लें। शपथ लेने के बाद जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने कहा कि संघ के लिये सफाई कर्मियों का हित सर्वोच्च है। उनके हितों के लिये हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा। पुरानी पेंशन बहाली के आन्दोलन में सफाईकर्मी परिषद के साथ सदैव खड़े रहे हैं और यह क्रम जारी रहेगा।
शपथ ग्रहण अवसर पर शिवमंगल पाण्डेय, संजय यादव, रूद्रनरायन उर्फ रूदल, राम प्रकाश चौधरी, बालक राम यादव, बुधई प्रसाद, सूर्य प्रकाश पाण्डेय,  शिव कुमार यादव, पवन कुमार, शिवा कुमार, प्रदीप कुमार, राम मिलन, शेषराम वर्मा, महेन्द्र प्रताप, असलम अंसारी, अशोक कुमार चौधरी, हनुमान शरन, राम बहादुर, हनुमान, घनश्याम, पवन कुमार, अक्षय कुमार यादव, मंशाराम, राम मूर्ति, हरिश्चन्द्र, शिवा कुमार, लाल बहादुर के साथ ही अनेक सफाईकर्मी और संघ पदाधिकारी शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages