<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, December 25, 2023

29वीं पुण्य तिथि पर याद किये गये पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह


बस्ती। पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह को उनके 29 वीं पुण्य तिथि पर याद किया गया। सोमवार को अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा जिलाध्यक्ष बैजनाथ शर्मा के संयोजन में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ज्ञानी जैल सिंह ने देश के सातवें राष्ट्रपति के रूप में निष्ठा के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन किया। विधायक, मंत्री, सांसद, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के रूप में उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।

पुण्य तिथि पर ज्ञानी जैल सिंह के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें नमन् करने वालों में मुख्य रूप से हरे श्याम विश्वकर्मा, उदयराज विश्वकर्मा,  परमात्मा शर्मा, जोखनराम शर्मा, राम नरेश चौहान, श्रीप्रकाश शर्मा, रजत विश्वकर्मा, कैलाश शर्मा, विकास शर्मा, संजय विश्वकर्मा, विश्वम्भर प्रसाद शर्मा, राकेश विश्वकर्मा, विश्वनाथ शर्मा, विजय शर्मा, रामकेश विश्वकर्मा,, वीरू विश्वकर्मा, विन्देश्वरी विश्वकर्मा, आदित्य शर्मा, अजय शर्मा आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages