महादेवा ( बस्ती)। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम की पुराण प्रतिष्ठा को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अभय जी के नेतृत्व में मंगलवार को महादेवा स्थिति श्री राम जानकी कन्या इंटर कॉलेज के परिसर से बनकटी नगर पंचायत के देई सांड तक भगवान राम माता सीता व लक्ष्मण तथा हनुमान जी की झांकी व पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बनकटी क्षेत्र के ढाई हजार की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
मंगलवार को राम भक्तों के जयकारों के बीच महादेव से निकली झांकी का बनकटी नगर पंचायत के प्रवेश द्वार बरोहिया ,बनकटी ब्लाक मुख्यालय, नगर पंचायत कार्यालय, मथौली,व देई सांड आदि जगहों पर पुष्प वर्षा कर जय श्री राम के गगन बेदी के साथ, प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह, नगर पंचायत प्रतिनिधि इंजीनियर अरविंद पाल, मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ला, रवि चंद्र पांडे, सुग्रीव पाल आदि संघ के सदस्यों ने स्वागत किया आरएसएस के जिला प्रचारक अभय जी ने श्री अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्रांण प्रतिष्ठा में राम भक्तों से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से खंड कार्यवाहक सच्चिदानंद जी, अखिलेश शुक्ला, सुनील पांडे, अमरेश चौधरी, डॉक्टर अनिल मौर्य, जगदंबा शुक्ला, अंकित पांडे, धर्मेंद्र चौहान आदि लोग शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment