बस्ती। लोगो के जन सहयोग से बने लालगंज थाना क्षेत्र के महसो पुलिस चौकी का सीओ रूधौली प्रीति खरवार, थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह व चौकी इंचार्ज शैलेंद्र नाथ पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बाद फीता काट कर उद्घाटन किया। वहीं सीओ रूधौली प्रीति खरवार ने बताया कि पहले यह लालगंज थाना का हल्का के रूप में इसकी पहचान थी बाद में यह चौकी के रूप में इसकी पहचान हुई। चौकी निर्माण होने से लोगो को अब थाने पर कम जाना पड़ेगा।
चौकी इंचार्ज शैलेंद्र नाथ पांडेय ने आए हुए लोगो का आभार प्रकट किया और कहा की चौकी का निर्माण होने से लोगो को सुगमता मिलेगी।
इस मौके पर रामभवन प्रजापति, अवनीश सिंह, संतोष कुमार दुबे, सुदीप कुमार यादव, हेड कास्टेबल राम मिलन, हौसिला प्रसाद, ऋषि कपूर कास्टेबल सौरभ यादव, कृष्ण यादव, अनिल पाल चंद्र प्रकाश गोस्वामी, लल्लन प्रसाद चौधरी, नीरज चौधरी, नन्हे शुक्ला, राघव शुक्ला, गिरजेश भारती, अजहर हुसैन,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment