<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, December 22, 2023

संचारी रोगों के नियंत्रण में योगदान के लिये रोटरी क्लब बस्ती सेन्ट्रल को मिला सम्मान

बस्ती। संचारी रोगों के प्रचार प्रसार जागरूकता अभियान में सहयोग के लिए अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण बस्ती मंडल बस्ती डॉक्टर नीरज कुमार पाण्डेय ने रोटरी क्लब बस्ती सेन्ट्रल को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत मैनेजमेंट और डिसेबिलिटी का प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण अपर निदेशक के सभागार में डॉ नीरज कुमार पाण्डेय द्वारा शुरू किया गया।
इस प्रशिक्षण में फाइलेरिया से संबंधित रोगों की पहचान उपचार एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी डॉक्टर सुचिता शर्मा रीजनल प्रशिक्षक के द्वारा दी गई। प्रशिक्षक जिला मलेरिया अधिकारी आई.ए. अंसारी ने कहा कि फाइलेरिया रोगों के लक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी फाइलेरिया मच्छर के काटने से नहीं होता।
एसीएमओ वेक्टर बोर्न डॉक्टर यशवी सिंह ने कहा कि इस प्रशिक्षण के उपरांत सभी ब्लॉकों में फाइलेरिया रोगों के बचाव उपचार से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान फाइलेरिया रोगी श्रीमती संगीता, अर्जुन प्रसाद, छाया देवी, निर्मला देवी ने अपने अनुभवों को साझा किया । इन सभी फाइलेरिया रोगियों को फाइलेरिया किट प्रदान किया गया डेमो करके बताया गया कि किस प्रकार से अपना ख्याल रख सकती है।
प्रशिक्षण में जिले के सभी बीपीएम चिकित्सा अधिकारी डीसीपीएम दुर्गेश संतोष पाण्डेय, सचिन चौरसिया, राजेश चौधरी, प्रमोद कुमार, रविंद्र चौधरी, डॉक्टर आरपी सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ मासूम जमील, रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल के चार्ट अध्यक्ष मुनीरूद्दीन अहमद चार्ट सचिव एल.के. पाण्डेय आदि ने प्रतिभाग किया । 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages