<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, December 22, 2023

146 सांसदों के निलम्बन के विरोध में समाजवादियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन


बस्ती । समाजवादी पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में संसद से 146 सांसदों के निलम्बन के विरोध में शास्त्री चौक पर विशाल धरना प्रदर्शन किया। धरने के बाद राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया।
धरने को सम्बोधित करते हुये सपा विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार विपक्ष को षड़यंत्रपूर्वक संसद से हटा देना चाहती है किन्तु उसका मंसूबा कभी पूरा नहीं होगा। कहा कि डा. राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि जब सड़कें सूनी हो जाती है तो संसद आवारा हो जाती है। आज देश एक ऐसे दो राहे पर खड़ा है जब लोकतंत्र और संविधान दोनों पर खतरा मड़रा रहा है। उन्होने देश की जनता का आवाहन किया कि कि केन्द्र सरकार द्वारा किये जा रहे लोकतंत्र की हत्या के विरोध में अपनी आवाज बुलन्द करे।
सपा के पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र चौधरी, अतुल चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, धीरसेन निषाद, कौशलेन्द्र सिंह ‘राजू’, चन्द्र प्रकाश चौधरी, मो. स्वालेह, रविन्द्र यादव, जावेद पिण्डारी, राजेन्द्र चौधरी, अरविन्द यादव, आर.डी. गोस्वामी, प्रमोद यादव, गुलाम गौस, इन्द्रावती शुक्ला आदि ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार डर गई है और तानाशाही रवैया अपनाते हुये 146 विपक्षी सांसदों का निलम्बन कर दिया गया। यह भारत के संसदीय इतिहास का सबसे काला अध्याय है। वक्ताओं ने कहा कि देश, उत्तर प्रदेश की जनता सब कुछ देख रही है और आने वाले लोकसभा के चुनाव में भाजपा नेताओं के अहंकार का दमन करेगी। लोकतंत्र में जनता से बड़ा कोई नहीं है। सांसदों का सामूहिक निलम्बन व्यर्थ नहीं जायेगा।  
धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से अनवर जमाल, कक्कू शुक्ल, अरविन्द सोनकर, शिब्लू पाण्डेय, प्रेम यादव फौजी, रिकूं यादव, भोला पाण्डेय, वृजेन्द्र यादव, रजवन्त यादव, रामशव्द यादव, राम सिंह यादव, घनश्याम यादव, प्रदीप यादव, समरेन्द्र विक्रम सिंह, मन्नू सिंह, रामआशीष वर्मा, ओम जी, वैजनाथ शर्मा एडवोकेट, प्रशान्त यादव, उदयराज विश्वकर्मा, रामकेश विश्वकर्मा, अतीबुल्लाह, रन बहादुर यादव, अजय यादव, मुकेश चौधरी, रमेश चौधरी, चन्द्रभूषण यादव के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages