भिवंडी। पुणे ISIS मॉड्यूल मामले में एनआईए को एक और बड़ी सफलता मिली है। भिवंडी तालुका के पडघा क्षेत्र के बोरीवली गांव से शुक्रवार की रात को एक और संदिग्ध आतंकी शमील नाचन को गिरफ्तार किया है। पिछले कुछ दिनों से पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में शामिल लोगों की धरपकड़ के लिए एनआईए और एटीएस सक्रिय हो गई थी। और पिछले दिनों विदेशी आतंकवादी संगठन आईएसआईएस की आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में सक्रिय भागीदारी के आरोप पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। महाराष्ट्र आईएसआईएस आतंकी मॉड्यूल में NIA द्वारा यह छठी गिरफ्तारी है।
शमील साकिब नाचन के गिरफ्तारी के बाद पडघा क्षेत्र का बोरीवली गांव एक बार फिर चर्चे में आ गया है। बताया जा रहा कि महाराष्ट्र में आईएसआईएस मॉड्यूल को बढ़ावा देने के आरोप में पकड़े गए, जुल्फिकार अली बड़ौदावाला, जुबैर नूर मोहम्मद शेख और अकिफ नाचन के संपर्क में शमील नाचन था। पडघा निवासी को आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने के लिए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के निर्माण, प्रशिक्षण और परीक्षण में शामिल पाया गया था। वह पांच अन्य आरोपियों के साथ मिलकर काम कर रहा था, शमील नाचन के पिता साकिब नाचन को 2002-2003 के मुंबई सेंट्रल विले विलेपार्ले ट्रेन ब्लास्ट के आरोप में साकिब नाचन को 10 साल की सजा हुई थी।
शमील सहित आईएसआईएस स्लीपर मॉड्यूल के ये सदस्य पुणे के कोंढवा में एक घर से काम कर रहे थे। जहां उन्होंने आईईडी इकट्ठा किया था और पिछले साल बम प्रशिक्षण और निर्माण कार्यशाला का आयोजन भी किया था। 3 अगस्त 2023 को आईएसआईएस पुणे मॉड्यूल मामले में एनआईए द्वारा की गई जांच से पता चला है कि आरोपियों की देश की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के उद्देश्य से आतंकवादी कृत्य करने की योजना थी।उन्होंने आईएसआईएस के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की योजना बनाई थी।
.jpg)
No comments:
Post a Comment