<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, August 12, 2023

दिल्ली में केंद्रीय रेलमंत्री से मिला (UBT) शिवसेना प्रतिनिधिमंडल

भिवंडी। मुंबई से भिवंडी रोड स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन शुरू करने की मांग को लेकर (UBT) शिवसेना सांसद विनायक राऊत और भिवंडी शहर प्रमुख प्रसाद पाटील के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात। भिवंडी तालुका के लोगों को भिवंडी से मुबई तक आने - जाने में काफी कठनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन्ही परेशानियों को देखते हुए भिवंडी शिवसेना (UBT) के शहर प्रमुख प्रसाद पाटील ने नई दिल्ली में शिवसेना सांसद विनायक राऊत के साथ मुलाकात कर भिवंडी शहरी क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। शहर प्रमुख प्रसाद पाटील की बातों को सुनने के बाद शिवसेना सांसद विनायक राऊत और भिवंडी शहर प्रमुख के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर मुंबई से भिवंडी रोड स्टेशन तक लोकल ट्रेन शुरू करने का आग्रह किया।

इस पर रेलमंत्री ने रेलमंत्रालय की ओर से पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन के साथ कहा कि जल्द ही संबंधित रेल अधिकारियों से बात कर निर्णय लिया जाएगा ऐसा आश्वासन मिलने गए प्रतिनिधिमंडल को दिया। पिछले सप्ताह शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई रेलवे के महाप्रबंधक अजय मिश्रा से मुलाकात की और एक ज्ञापन के माध्यम से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से भिवंडी रोड स्टेशन तक प्रति घंटा लोकल शुरू करने का अनुरोध किया। उस वक्त अजय मिश्रा ने इस बारे में जल्द विचार करने का वादा भी किया था। फिर भी रेलवे प्रबंधकों के आश्वासन पर न रुकते हुए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के शहर प्रमुख प्रसाद पाटिल बुधवार को सीधे दिल्ली पहुंचे। वहां उन्होंने दिल्ली के संसद भवन में मानसून सत्र में शिवसेना सांसद विनायकजी राऊत के साथ केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा मंत्री ने ठोस आश्वासन दिया कि वे रेलवे अधिकारियों से चर्चा कर जल्द निर्णय लेंगे।
उसके बाद शिवसेना सांसद संजय राउत से भी दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात हुई और मुंबई से भिवंडी शुरू करने के बारे में चर्चा की गई। सांसद संजय राऊत ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से बात करने का आश्वासन देकर संगठनात्मक चर्चा भी की। शिवसेना प्रतिनिधिमंडल में शहर सचिव महेंद्र कुंभारे, विधानसभा संगठक उमेश कोंडलेकर, विधानसभा सचिव गोकुल कदम उपस्थित थे। शहरप्रमुख  प्रसाद  पाटिल ने कहा कि वह जल्द ही मुंबई से भिवंडी लोकल रेलवे शुरू करने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages