<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 6, 2023

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा अरोग्य मेला


लखनऊ। राजधानी के ग्रामीण व नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे अरोग्य स्वास्थ्य मेले में 3996 लोगों को लाभान्वित किया गया।रविवार को सीएमओ डा. मनोज अग्रवाल ने बताया कि गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन सेवाएं,पूर्ण टीकाकरण, बच्चों में डायरिया व निमोनिया के रोकथाम, बचाव और उपचार की जानकारी प्रदान को गई। कुपोषित बच्चों की पहचान और उनके उपचार किया गया।साथ ही परिवार कल्याण कार्यक्रमों के तहत बास्केट ऑफ च्वाइस के बारे में मेले में आने वाले इच्छुक लाभार्थियों को परिवार नियोजन के साधन भी मुहैया कराए गए। वहीं ओपीडी की सेवाओं के साथ ही फाइलेरिया, दिमागी बुखार, टीबी, मलेरिया, डेंगू, एवं कुष्ठ रोग से सम्बंधित जानकारी, आवश्यक जांच, उपचार की सुविधाए दी गई। आरोग्य मेले के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य कार्यक्रमों के स्टॉल में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने भी अपना स्टाल लगाया। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित इस आरोग्य मेले में 1552 पुरुष 1790 महिलायें और 654 बच्चे शामिल होकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त किया।इसी के साथ 61 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया और 14 लोगों ने कोविड एंटीजन टेस्ट कराने पर सभी निगेटिव पाए गए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages