लखनऊ। आबकारी विभाग के नियमानुसार रात्रि 10 बजे के अंदर हर प्रकार के मदिरा की दुकानें व मॉडल शॉप पूरी तरह बंद हो जाने चाहिये। लेकिन शहर के सबसे पॉश इलाके हजरतगंज के तुलसी थियेरट समीप स्थित चाइना बाजार मॉडल शॉप को इन नियमों की कोई परवाह नहीं। आसपास के लोगों की मानें तो अक्सर यहां रात 10 बजे के बाद भी मॉडल शाप का गेट खुला रहता है जैसा कि फोटो में स्पष्ट रूप से दिख रहा।
अब देखना यह है कि इस पर विभागीय प्रवर्तन टीम क्या कार्रवाई करती है। वैसे बता दें कि विगत दिनों भी कई मौकों पर उक्त मॉडल शॉप निर्धारित समय के बाद भी खुला दिखा मिला जिसे लेकर विभाग के क्षेत्रीय टीम को सजग भी किया गया, मगर प्रतीत होता है कि उक्त मॉडल शॉप का पर्सनल सिस्टम, विभागीय सिस्टम से कहीं ऊपर है...संभवतरू तभी बार-बार रोके और टोके जाने के बाद भी इसके संचालक को कोई खास फर्क नहीं पड़ रहा। वैसे जानकारी के लिये बता दें कि बीते दिनों स्थानीय पुलिस टीम ने भी ऐसे ही मुद्दे को लेकर मॉडल शॉप संचालक को फटकार लगायी थी, पर उनके कानों में जूं तक नहीं रेंग रही।
.jpg)
No comments:
Post a Comment