<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 6, 2023

लखनऊ मंडल के 15 रेलवे स्टेशनों पर बढ़ेगी यात्री सुविधायें


लखनऊ। रविवार को भारतीय रेलवे की दूरदर्शी अमृत भारत स्टेशन योजना का शिलान्यास पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फेन्सिंग के जरिये किया। प्रथम चरण में भारतीय रेलवे के 508 स्टेशनों जिसमें उत्तर रेलवे के 71 स्टेशन चयनित किये गए हैं, जिसमें लखनऊ मंडल के 15 स्टेशनों अमेठी 22.7 करोड़, दर्शन नगर 21.9 करोड़ ,बाराबंकी जं. 33.4 करोड़, भदोही जं. 22.2 करोड़, जौनपुर जं० 38.7 करोड़, शाहगंज 20.3 करोड़, जंघई 28.4 करोड़, उतरेटिया 36  करोड़, प्रतापगढ़ 32.6 करोड़, प्रयाग जं० 38.6 करोड़, फूलपुर 21.4 करोड़, रायबरेली 40.7 करोड़, सुल्तानपुर 36.9 करोड़, उन्नाव 29.8 करोड़ और काशी 350.0 करोड़ से पुनर्विकसित करके अत्याधुनिक बनाये जायेंगे। 

उक्त योजना के तहत समूचे देश के 1309 रेलवे स्टेशनों पर अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने का क्रम जारी है। ये रेलवे स्टेशन भारत के गौरव, उसकी कला और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेंगे दी जानेवाली सुविधाओं में बेहतर प्रकाश व्यवस्था, खुले सरकुलेटिंग एरिया,  उन्नत पार्किंग क्षेत्र, लिफ्ट, एस्केलेटर, दिव्यांगजनों की आधारभूत सुविधाएं, हरित और नवीनीकृत ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण-अनुकूल इमारतें शामिल हैं। इस मौके पर उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के इन 15 स्टेशनों पर अलग अलग कार्यक्रमों को आयोजित किया गया जिसमें सम्बंधित क्षेत्र के मंत्री, विधायक, अन्य गणमान्य नागरिक और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शामिल हुए। 

सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने जानकारी दी कि इस अवसर पर स्कूली बच्चों के मध्य आयोजित निबंध लेखन ,ड्राइंग पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल, डीआरएम डॉ. मनीष थपल्याल सहित मंडल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages