<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 6, 2023

राम मंदिर भूमि पूजन की वर्षगांठ पर किया दीपोत्सव


मथुरा। राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास की तीसरी वर्षगांठ पर पञ्च यज्ञ प्रचारिणी सभा द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर सैंकड़ों दीप जलाए गए। नंदगांव रोड स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आचार्य विवेक उपाध्याय के नेतृत्व में यज्ञ किया गया। भगवान श्रीराम के विग्रह के समक्ष विश्व हिंदु परिषद के नगर अध्यक्ष शिवकांत चौधरी, नगर मंत्री महेश पाल एवं ब्रह्म कीर्ति दल के प्रवक्ता रामदेव भारद्वाज ने आरती उतारकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिवकांत चौधरी ने बताया कि आज का दिन ऐतिहासिक है। यह दीपावली से कम नहीं, तीन वर्ष पूर्व राम मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला रखी गई और भूमि पूजन हुआ। रामदेव भारद्वाज ने इस दिन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बताते हुए सैंकड़ों की संख्या में दीपक जलाए। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित कर जय श्री राम की कलाकृति लिखा गया। उसके बाद हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया, पूरा मंदिर परिसर जय श्री राम के नारों से गुंजायमान रहा। कन्हैयालाल गोयल, योगेश धनौतिया, घनश्याम पटेल, मोहरसिंह शर्मा, राजपाल शर्मा, भूदेव प्रसाद शर्मा, मीडिया प्रभारी भारत शर्मा, अनिरुद्ध पालीवाल, वासुदेव गोस्वामी, वीरपाल मिश्रा, दीपक भारद्वाज, प्रदीप लोहकना, राजकुमार, मदनराम शर्मा, शिवम उपाध्याय, प्रवेश आदि थे। पञ्च यज्ञ प्रचारिणी सभा के पदाधिकारी दीपोत्सव करते हुए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages