<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 6, 2023

कैबिनेट मंत्री ने किया प्रज्ञा अभिनंदन ग्रंथ का लोकार्पण


मथुरा। ब्रज बिहारी महाविद्यालय में हिंदी के पूर्व प्रोफेसर डॉ एलपी शर्मा द्धारा लिखित प्रज्ञा अभिनंदन ग्रंथ का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने किया। राजमार्ग पर एक मैरिज होम परिसर में आयोजित समारोह का शुभारंभ विवेक उपाध्याय के निर्देशन में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण ने डा. एससी शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि चौधरी लक्ष्मीनारायण ने बताया कि प्रो. एलपी शर्मा ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा एवं शिक्षा के लिए समर्पित किया है। हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में उनका योगदान अभिनंदनीय है। इस अवसर पर चौधरी ने प्रज्ञा अभिनंदन ग्रंथ का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में डॉ जगदीश शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा अकिंचन, सुरेंद्र चौहान, रामाशंकर पांडेय, आदि कवियों ने काव्य पाठ किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल, नरदेव चौधरी, विवेक शर्मा, इंजीनियर आनन्द शर्मा, डा. तारा शर्मा, उपासना शर्मा, भारती शर्मा, कन्हैयालाल गोयल, योगेश धानौतिया, जेएस यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ हरिमोहन, विपिन बिहारी आर्य, राजपाल शर्मा, भाजपा नेता तरुण सेठ, भारत शर्मा, डा अरविंद मिश्रा, डा. प्रेम हरी शर्मा, जेपी मिश्रा, विष्णुदत्त शर्मा, अनिरुद्ध पालीवाल आदि थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages