गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद कॉलेज) में राष्ट्रीय सेवा योजना की मत्स्येन्द्रनाथ इकाई द्वारा भारत छोड़ो आंदोलन पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सह आचार्य साध्वी नन्दन पाण्डेय ने बताया कि भारत छोड़ो आंदोलन 8 अगस्त 1942 को आरम्भ किया गया था। इसका लक्ष्य भारत से ब्रिटिश साम्राज्य को समाप्त करना था। यह आंदोलन महात्मा गांधी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मुम्बई अधिवेशन में शुरू किया गया था। गांधी जी के आह्वान पर समूचे देश में एक साथ आंदोलन आरम्भ हुआ। उन्होंने आंदोलन मे शहीद हुए भारतीयों को शब्दों से भावांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डॉ. अनामिका अरजरिया व डॉ. जशोबन्त डनसना ने किया।
No comments:
Post a Comment