लखनऊ। सदर बाजार में काफी समय से बारिश के दौरान नाले से 2 फुट ऊपर तक पानी आने की वजह से रोड, घरों व पोस्ट ऑफिस बिल्डिंग में पानी आ जाने के कारण यहां की जनता को काफी परेशानी होती थी। जिसको देखते हुए कैंट बोर्ड के सीईओ विलास पवार को गत दिनों एक चिट्ठी सतवीर सिंह राजू (पूर्व सह मीडिया प्रभारी अवध क्षेत्र भाजपा) द्वारा दी गई थी, जिस पर शुक्रवार को अमल दिखा।
मौके पर अरुण अवस्थी (सेनेटरी सुप्रीटेंडेंट), मनीष पटेल (सेनेटरी इंस्पेक्टर), विजय कुमार (सेनेटरी सुपरवाइजर), केवल लाल व मोहम्मद फाईम की संयुक्त टीम ने पाइपलाइन बदलवायी। रेलवे क्रासिंग तक के सभी नालों की सफाई भी करवाई गई। आलोक सक्सेना प्रोजेक्ट मैनेजर व रोहित दास सुपरवाइजर का भी पूर्ण समर्थन रहा। व्यापारी नेता सतवीर सिंह ने आगे बताया कि सदर चौराहे पर जो वाटर कूलर साल भर से बंद पड़ा हुआ था उसको चालू करवाने के लिए पवन राय (जेई) का सभी व्यापारियों ने आभार व्यक्त किया।
.jpg)
No comments:
Post a Comment