<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 10, 2023

’अवध रनिंग रूम’ तथा एकीकृत क्रू लॉबी का हुआ निरीक्षण

लखनऊ। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (परिचालन) विक्रम कुमार की अध्यक्षता में लखनऊ मण्डल के विभिन्न रनिंग रूम के निरीक्षण हेतु गठित रंनिंग रूम स्टैण्डिंग कमेटी में नामित एन.ई.रेलवे मजदूर यूनियन, लखनऊ, ओ.बी.सी. एसोसिएसन एवं एससी. एसटी एसोसिएसन लखनऊ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में आज अपराह्नन 16.00  बजे लखनऊ जं0 स्थित ’अवध रनिंग रूम’ तथा एकीकृत क्रू लॉबी का निरीक्षण किया गया।

      
इस अवसर पर एस.सी.एस.टी. एसोसिएशन के मण्डल मंत्री श्री दिनेश कुमार तथा ओ.बी.सी.एसोसिएसन के मंडल मंत्री श्री संजय यादव द्वारा ’अवध रनिंग रूम’ में प्रदान की जाने वाली भोजनालय में खानपान सुविधाओं, रेस्टरूम, मनोरंजन कक्ष, ध्यान कक्ष एवं शौचालय तथा स्नानघर की साफ-सफाई का जायजा लिया तथा विश्राम कर रहे लोको पायलट एव टेªन मैनेजर से उनकी आवश्यकताओं एवं सुझाव के बारे में चर्चा की।
इसके पश्चात एसोसिएशन पदाधिकारियों द्वारा लखनऊ जं0 स्थित एकीकृत क्रू लॉबी में ट्रेन संचलन से जुड़े लोको पायलट एवं टेªन मैनेजर के डयूटी पर आने से पूर्ण विश्राम का उपभोग करने, डयूटी के दौरान आने वाली समस्याओं को त्वरित निस्तारण तथा डियूटी के दौरान काम आने वाले संरक्षा उपकरणों की उपलब्धता व परिवाद रजिस्टर का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को अपने सुझाव प्रदान किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर (परिचालन), सहायक विद्युत इंजीनियर, सहायक सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर, सहायक नगर अधिकारी, स्टेशन निदेशक/लखनऊ जं0 आदि अन्य अधिकारीगण व लोको निरीक्षक, सेफ्टी सलाहकार व कर्मचारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages