<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 11, 2023

मध्य प्रदेश में पूर्व विधायक दंपत्ति भाजपा में शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले चल रहे दल-बदल के खेल में भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।

रीवा के पूर्व विधायक दंपत्ति अभय मिश्रा और नीलम मिश्रा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में मिश्रा दंपत्ति, कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य सुंदरिया आदिवासी, जनपद उपाध्यक्ष मिश्रीलाल तिवारी, भोले तिवारी, जनपद सदस्य राजेन्द्र सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली।
उनका प्रदेशाध्यक्ष शर्मा व मंत्री मिश्रा ने पार्टी में स्वागत किया। मिश्रा दंपत्ति एक-एक बार विधायक रहे हैं। अभय मिश्रा जिला पंचायत के अध्यक्ष भी रहे हैं।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात अभय मिश्रा एवं नीलम मिश्रा ने कहा कि आज हमारी घर वापसी हुई है। हम भूलवश भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।
कांग्रेस पार्टी में भीतरघात करना एक कल्चर बन गया है। कांग्रेस का मकसद सिर्फ सत्ता प्राप्त करना है, सेवा से कोई सरोकार नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages