<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 11, 2023

प्रधानमंत्री मोदी की बदौलत जदयू 2 से 16 सीट तक पहुंचा : सुशील मोदी

पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की बदौलत जदयू लोकसभा में 2 से 16 सीट पर पहुंच सका है, वरना राजद की तरह वह भी 2019 में सदन का मुंह नहीं देख पाता।


उन्होंने साफ लहजे में कहा कि सत्ता के अहंकार में नीतीश कुमार इस हकीकत को भुलाना चाहते हैं।

सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार मुगालते में न रहें, जो 2014 और 2019 में आएं, वहीं बिहार की सभी 40 सीटें जीतकर 2024 में भी केंद्र की सत्ता में और शक्तिशाली होकर लौटेंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले साल विधानसभा के तीन उपचुनाव हुए, जिनमें दो भाजपा जीती और मोकामा में 64 हजार वोट लाकर पार्टी ने राजद को कड़ी टक्कर दी।

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के आगे घुटने टेकने के कारण जदयू का लव-कुश और अतिपिछड़ा जनाधार खिसककर भाजपा के साथ आ चुका है। एक वर्ष में महागठबंधन के साथ न कोई बड़ा नेता जुड़ा, न कोई दल।

बिहार में घमंडिया आइएनडीआइए कमजोर हुआ। जबकि, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के आने से एनडीए की ताकत बढ़ी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages